इन दुल्हनों ने हूबहू कॉपी किया प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल लुक, आपको किसका Look लगा बेस्ट ?

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 01:38 PM (IST)

भारत में शादी-ब्याह को लेकर कुछ अलग ही माहौल होता है।  शादियों में रंगों की काफी अहमियत दी जाती है, बात अगर दुल्हन की हो तो उन्हें खास दिन के लिए  लाल रंग का जोड़ा पहनने की ही सलाह दी जाती है। इस रंग काे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है , माना तो यह भी जाता है कि लाल रंग उर्जा का स्त्रोत है और इसे पहनने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। हालांकि बदलते समय के साथ लड़कियों का शौंक भी बदल गया है, अब वह लाल की जगह कुछ अलग पहनना चाहती है। 


पिछले कुछ समय से सेलिब्रिटीज दुल्हनें नए फैशन ट्रेंड्स शुरू कर रही हैं। कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा ने अपने वेडिंग आउटफिट में लाल को जगह नहीं दी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की सोच इनसे उल्ट दिखी। उन्होंने अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना था। रेड सब्यसाची लहंगे के साथ सेम कलर की चोली और दुपट्टे कैरी कर प्रियंका ने उस दौरान अपने वेडिंग अटायर से एक नया ट्रेंड सेट किया था। प्रियंका के इस लहंगे का क्रेज ऐसा चढ़ा कि आज भी कई सेलेब्स इस तरह के सेम लहंगे या साड़ी में नजर आ ही जाती हैं। चलिए बताते हैं किस- किस ने लाल ब्राइडल लहंगा कैरी की लूटी वाहवाही


इन दिनों 'फोर मोर शॉट्स प्लीज ' एक्ट्रेस मानवी गागरू का ब्राइडल लुक चर्चोओं में चल रहा है। लाल कलर की डिजाइनर साड़ी में वह काफी खूबसूरत लग रही है। भले ही उन्होंने लहंगे की जगह साड़ी पह नी है लेकिन उनके लुक को देख एक बार तो प्रियंका चोपड़ा की याद आ ही जाती है। 


जब लुक कॉपी की बात हो तो बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ को कैसे भूला जा सकता है। उन्होंने भी अपनी शादी के लिए लाल रंग का आउटफिट चुना था, जो बिल्कुल प्रियंका के वेडिंग जैसा था। उस दौरान नेहा और प्रियंका की कई तस्वीरें भी शेयर की गई थी, जिसमें उनका लुक बिल्कुल सेम लग रहा था।


इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह को भी जोड़ लें , क्योंकि उन्होंने भी प्रियंका से प्रेरित होकर लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। इस लुक के साथ मोना ने लाइट मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ जरकन नेकपीस और मैचिंग मांगबेदी और ईयररिंग्स पहने थे। 


पहलवान बबीता फोगाट के ब्राइडल लुक ने भी प्रियंका चोपड़ा के लहंगे की याद दिला दी थी। सीक्वीन रेड कलर के लहंगे से लेकर ज्वेलरी तक सबकुछ हुबहू प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लहंगे और उनकी ज्वेलरी से मैच कर रहा था। 


लाल रंग की साड़ी में नयनतारा बेहद ही खूबसूरत लग रही थी, उन्होंने मैंचिंग फुल स्लीव ब्लाउज के साथ अपने लुक को पूरा किया था। नयनतारा अपनी शादी में बला की खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन उनका वेडिंग लुक प्रियंका की याद दिला रहा था। 

Content Writer

vasudha