NOT Red! इन दुल्हनों ने लाल को छोड़ चुने अलग रंग, ब्राइडल लुक के आज भी होते हैं चर्चे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 02:01 PM (IST)

शादी से पहले और इसके बाद ब्राइडल लहंगे की सबसे ज्यादा चर्च होती है। बात अगर सेलिब्रिटी दुल्हन की हो तो लड़कियों का क्रेज दोगुना बढ़ जाता है। हर लड़की जानना चाहती है कि दुल्हन ने अपनी शादी के लिए कैसा लहंगा चूज किया, किस हिसाब का मेकअप किया। क्योंकि इन्ही चीजों को फॉलो करके वह अपने ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना पाती है। 


इन दिनोंं सुनील शेट्टी की लाडली और  केएल राहुल की दुल्हनिया आथिया शेट्टी के ही चर्चे हैं। दुल्हन के लुक में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। ब्लश पिंक चिकनकारी लहंगे में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। इस लहंगे की सबसे खास बात यह थी कि ये 10,000 घंटों में बनकर तैयार हुआ था।


एक वक्त था जब दुल्हन सिर्फ लाल रंग का जोड़ा ही पहनती थी, अब इसकी जगह पिंक, ब्लू, यलो और गोल्डन कलर ने ले ली है। तो चलिए आज हम आपको उन खूबसूरत दुल्हनों के लुक दिखाने जा रहे हैं जिन्होंने पेस्टल कलर्स को चूज कर वाहवाही लूटने का काम किया।

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का ब्राइडल लुक भी बेहद खास था। उन्होंने अपनी शादी में ओवर ऑल गोल्‍डन लहंगा कैरी किया था , जिसे 1600 घंटों में  तैयार किया गया था। फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा के इस लहंगे में गोल्‍ड क्रिस्टल बीड्स का काम किया गया था, साथ ही एंटीक जरदोजी से ज्योमैट्रिकल आर्ट वर्क किया गया था जो लहंगे के लुक को शानदार बना रहा था।' लहंगे जैसा ही आर्टवर्क चोली और दुपट्टे के बॉर्डर पर किया गया था। 


मिस स्टाइल फिएस्टा मासूम मिनावाला का ब्राइडल लहंगा भी खूब चर्चा में रहा था। उन्होंने भी आथिया की तरह अनामिका खन्ना पर विश्वास किया और उनके द्वारा डिजाइन किया गया खूबसूरत लहंगा कैरी किया।  उनके इस लुक को खूब पसंद किया गया था। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी लाल रंग के जोड़े को छोड़कर  ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना। सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजादन किए गए लहंगे को  67 कारीगरों ने 32 दिनों में तराशा था। इस लहंगे में विदेशी पक्षी और तितलियों के छोटे-छोटे प्रिंट, हल्के गुलाबी रंग के धागों से रेशम का काम देखने लायक था। 

अनुष्का के बाद कई सारी सिलेब्रिटीज उनके इस लुक को आजमा चुकी हैं।टीवी एंकर संजना गणेशन भी अपनी शादी के दिन सब्यसाची के खूबसूरत लहंगे में नजर आई थी।  पिंक कलर के लहंगे पर गुलाब के फूल की एंब्रॉयडरी पूरे आउटफिट की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। 
 

Content Writer

vasudha