Wedding Bangles: इन दुल्हनों ने बदला ट्रेंड, लाल की जगह पहने इस कलर के चूड़े

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 05:21 PM (IST)

चूड़ा दुल्हन के सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना जाता है और शादी की तैयारियों में सबसे पहले होने वाली दुल्हन इसे ही खरीदती है। कहा जाता है कि चूड़ा दूल्हा-दुल्हन के बीच के संबंध को मजबूत बनाता है और समृद्धि लाता है। दुल्हन के चूड़े पर ही सबकी निगाहें जाती है। पहले ज्यादातर पंजाबी दुल्हन ही चूड़ा पहनती थी लेकिन अब यह हर दुल्हन के श्रृंगार का हिस्सा बन चुका है। साथ ही पहले चूड़ा ज्यादातर लाल रंग में ही आता था लेकिन अब वक्त के साथ इसका ट्रेंड भी बदल गया है। अब दुल्हनें अलग- अलग रंग और नए- नए डिजाइन के चूड़ों को ट्राई करना ज्यादा पसंद करती हैं।

चूड़ा का बदलता ट्रेंड

इन दिनों पिंक कलर का चूड़ा काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी अपनी शादी में पिंक कलर का चूड़ा पहना था, जो उनकी ब्राइडल लुक को यूनिक बना रहा था। एक्ट्रेस की तरह आम लड़कियां भी अब अपनी शादी में पिंक कलर का चूड़ा पहन रही है। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती है तो इस रंग का चूड़ा पहन सकती है। पिंक चूड़े के साथ कुंदन के कड़े भी काफी अच्छे लगते है।  

चूड़े के अलग-अलग डिजाइन

साथ ही व्हाइट चूड़ा भी कई दुल्हनों की पहली पसंद बन रहा है। एक्टर वरुण धवन की बीवी ने भी शादी में व्हाइट रंग का चूड़ा पहना था। आप चाहे तो अपने लिए कस्टमाइज चूड़ा भी तैयार करवा सकती है जैसे कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी शादी में पहना था। उनका चूड़ा काफी यूनिक था, जिसमें महरून, गोल्डन व व्हाइट टच देखने को मिला था। इसके अलावा आप कुंदन ब्राइडल चूड़ा, राजवाड़ी चूड़ा, कलरफुल चूड़ा या फिर अपने लिए यूनिक चूड़ा डिजाइन करवा सकती है।

चूड़ा खरीदते वक्त ध्यान में रखे ये बातें

चूड़ा खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह शादी के अलावा बाकी दिनों में भी आसानी से पहना जा सकें। साथ ही एक बार इसका साइज अच्छे से जरूर चेक कर लें। चूड़ा ना ही ज्यादा लूज और ना ही टाइट अच्छा लगता है।

कस्टमाइज्ड कलीरे बन रहे दुल्हनों की पहली पसंद

कहा जाता है कि कलीरे दुल्हन के लिए गुड लक लेकर आते है। वही, चूड़े के साथ-साथ अब कलीरे के डिजाइन में भी काफी बदलाव आ गए हैं।  पहले लड़कियां चूड़े के साथ मैचिंग रेड एंड गोल्डन कलर के कलीरें पहनती थी लेकिन अब कस्टमाइज्ड कलीरे दुल्हनों की पहली पसंद बन रहे हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के कलीरे भी काफी खास थे। कलीरों में सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी के एलिमेंट्स की झलक देखने को मिली। कियारा के कलीरें में सिद्धार्थ मल्होत्रा के पेट डॉग ऑस्कर को याद किया गया। वही, बाजार में आपको फूल वाले कलीरे, बैंगल स्टाइल कलीरे, शेल कलीरे, फ्लोरल कलीरे, पालकी वाले कलीरे आदि आसानी से में मिल जाएंगे।    

Content Writer

vasudha