इन राशियों के लड़के बनते हैं तुला लड़कियों के परफेक्ट लाइफ पार्टनर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 02:50 PM (IST)

हर किसी का स्वभाव दूसरे से अलग होता है। इसके पीछे का एक कारण उन पर उनकी राशि का असर होता है। इसी कारण कुछ लोगों की आपस में बहुत बनती और कइयों की नहीं। इसी लिए जब बात शादी की आती है तो हिंदू धर्म में लोग राशि मिलाते हैं। ताकि पता चल सके कि शादी चलेगी या नहीं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती है। मगर आज हम आपको बताएंगे कि तुला राशि की लड़कियों के साथ किस राशि का लड़का परफेक्ट रहेगा। 

दोनों तुला राशि के होने पर 

अगर दोनों एक ही राशि के होंगे तो इनमें काफी कुछ सामान्य होगा। ऐसे में ये एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। वैसे तो इनकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। मगर तुला राशि की लड़कियों को साफ-सफाई बेहद पसंद है। वहीं तुला राशि के लड़के इसके विपरित होते हैं। ऐसे में इनमें कभी कभार छोटी-मोटी अनबन व नोंक-झोंक होती रहेगी।

PunjabKesari

लड़की तुला व लड़का मेष राशि 

तुला राशि की लड़कियां फैशनिस्ता होती है। वहीं मेष राशि के लड़कों को सामने वाली का खूब ध्यान रखना आता है। ऐसे में वे तुला लड़कियों को जल्दी ही इंप्रेस कर लेते हैं। इनकी जोड़ी बेहद शानदार बनती है। मगर फिर भी तुला राशि की लड़कियों को अपने स्वभाव को थोड़ा काबू रखने की जरूरत होती है। 

लड़की तुला राशि व लड़का मिथुन

मिथुन राशि के लड़के तेज दिमाग के मालिक होते हैं। वहीं तुला राशि की लड़कियां जल्दी ही सामने वाले से इंप्रेस हो जाती है। ऐसे में इन दोनों की खूब पटती है। साथ ही दोनों की जोड़ी आर्दश कहलाती है। 

PunjabKesari

लड़की तुला राशि व लड़का सिंह

तुला राशि की लड़कियां शांत, सिंपल व केयरिंग होती है। वहीं सिंह राशि के लड़के गुस्से वाले होते हैं। ऐसे में ये दोनों आपस में मिलकर एक आदर्श जोड़ी बताते हैं। साथ ही तुला लड़कियों की व्यवसाहिक बुद्धि सिंह राशि के लड़कों की खूब मदद करता है। ऐसे में ये सुखमय वैवाहिक जीवन बीताते हैं।

लड़की तुला राशि व लड़का धनु

तुला राशि की लड़कियां चीजों में बैलेंस बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में ये जल्दी ही धनु लड़कों के दिल में जगह बना लेती है। वहीं धनु राशि के लड़के स्वतंत्र ख्यालों, दयालु, धार्मिक व केयरिंग नेचर के होते हैं। ऐसे में दोनों ही एक-दूसरे के प्रति जल्दी ही आकर्षित होकर एक आर्दश जोड़ी बनाते हैं। इसकी शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहती है। 

PunjabKesari

लड़की तुला राशि व लड़का कुंभ

इन दोनों राशि के लोगों में मैत्री भाव होता है। ऐसे में इनकी आपस में खूब पटती है। मगर तुला राशि की लड़कियों को कुंभ लड़के की गंभीर सोच को समझने की थोड़ी जरूरत होती है। बात इनकी लव लाइफ की करें तो ये दोनों मिलकर बेस्ट जोड़ी बनाते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static