मेष राशि की लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं ये लड़के!

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 02:08 PM (IST)

शादी के लिए हर किसी को परफेक्ट साथी की तलाश में होता है। ऐसा जरूरी भी है। असल में, एक अच्छा, समझदार व मिलनसार पार्टनर के साथ ही जिंदगी हंसी-खुशी से बीत सकती है। नहीं तो जिंदगी बर्बाद हो सकती है। इसीलिए हिंदू धर्म में शादी के पहले लड़का-लड़की कुंडली मिलाकर देखी जाती है। ऐसे में अगर आप भी राशियों पर विश्वास करते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मेष राशि की लड़कियों के लिए किस राशि का पार्टनर परफेक्ट रहेगा। 

PunjabKesari

अगर दोनों का राशि हो मेष 

अगर दोनों ही मेष राशि के होंगे तो इनके नेचर में समानता होगी। ऐसे में इनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छे से बीत सकती है। असल में, मेष राशि की लड़कियां थोड़ी गुस्से वाली होती है। मगर बात हम इस राशि के लड़कों की करें तो ये आगे से लड़ने की जगह बात को संभालने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में इनका रिश्ता सही व मजबूती से टिक सकता है। 

PunjabKesari

मेष राशि की लड़की और लड़का मिथुन

अगर इन दोनों की शादी हो तो ये किसी भी समस्या को मिलकर आसानी से सुलझा सकते हैं। इनमें खट्टी-मीठी टकरार होने के बावजूद भी ये दोनों एक-दूसरे के लिए एकदम परफेक्ट कहे जा सकते हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी को आइडियल जोड़ी कह सकते हैं। 

मेष राशि की लड़की और लड़का सिंह

मेष राशि की लड़कियां दिमाग से तेज होती है। वहीं सिंह राशि के लड़के बेहद ही खूबसूरत व समझदार होते हैं। ऐसे में लड़कियां उन पर जल्दी ही आकर्षित हो जाती है। साथ ही किसी भी परेशानी हल दोनों मिल कर आसानी से निकाल सकते हैं। इसलिए दोनों का मैच एकदम सही माना जा सकता है। ऐसे में इन्हें बेस्ट कपल कहना बिल्कुल भी गलत ना होगा। 

PunjabKesari

मेष राशि की लड़की और लड़का धनु

मेष राशि की लड़कियों के लिए धनु राशि का लड़का एकदम सही कहा जा सकता है। जहां मेष राशि की लड़कियां गंभीर सोच व मिलनसार होती है। वहीं धनु राशि के लड़के खुले विचार, मेहनती व खुशमिजाज होते है। दोनों की शादी होने पर यह एक आडियल कपल बनेगा। ऐसे में इनकी जोड़ी बिल्कुल सही रहेगी। 

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static