बॉलीवुड के ये स्टार्स रहे लव-लपाटे से दूर, पेरेंट्स की पसंद से चुन लिया अपना Life Partner

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 03:51 PM (IST)

 बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा से अपनी रोमांटिक फिल्में, सॉन्ग्स के लिए जानी जाती हैं। ऐसा रोमांस रियल लाइफ में भी कम ही देखने को मिलता है। वहीं हम बात करें अपने बॉलीवुड स्टार्स की तो उनके लाइफ में भी रोमांस की कोई कमी नहीं है। वो अकसर अपने रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वहीं कई तो अचानक से शादी करके सब को हैरान कर देते हैं। लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने अपने parents की पसंद का लाइफ पार्टनर चुना और अरेंज मैरिज की। आइए एक नजर डालते हैं इन्हीं सितारों पर....

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर ने करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसी कई actresses के साथ इश्क तो लड़ाया पर  7 जुलाई 2015 को दिल्ली  की मीरा राजपूत से  शादी करके सब को चौंका दिया। यह अरेंज मैरिज थी, इस शादी ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

विवेक ओबेरॉय ने भी अपने parents की पसंद को जीवनसाथी बनाया था। विवेक और प्रियंका अल्वा की शादी 29 अक्तूबर, 2010 को हुई थी।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित निहायत की खूबसूरत हैं, कई एक्टर्स का उन पर दिल आया पर उन्होंनें अरेंज मैरिज की। माधुरी की 1999 में श्रीराम नेने से शादी हुई। पहले वह अमेरिकी में ही  पति के साथ रहीं, लेकिन अब वो भारत आकर दोबारा से इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रही हैं।

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी

नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज को तवज्जो दी और रुक्मिणी सहाय को अपना हमसफर बनाया। उनकी शादी उदयपुर में 9 फरवरी, 2017 में हुई।

निकितन धीर और कृतिका सेंगर

चेन्नई एक्सप्रेस और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके निकितन धीर और टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर की शादी 3 सितंबर, 2014 को हुई थी।

Content Editor

Charanjeet Kaur