Boyfriend Day: अधूरी रही बॉलीवुड की ये प्रेम कहानियां, इन ब्वॉयफ्रेंड्स ने अभिनेत्रियों से की मोहब्ब

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 04:44 PM (IST)

3 अक्टूबर यानि की आज के दिन ब्वॉयफ्रेंड डे मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उनके ब्वॉयफ्रेंड्स के बारे में बताएंगे जिनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। इनकी लवस्टोरी के खूब चर्चें हुए लेकिन यह रियल लाइफ पार्टनर नहीं बन सकें। चलिए आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में।

 

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

इस लिस्ट में पहला नाम आता है सलमान खान और ऐश्वर्या राय का। 90 दश्क में दोनों के प्यार के चर्चे खूब थे लेकिन इनका इश्क पूरा नहीं हो सकता। सलमान के व्यवहार के कारण ऐश्वर्या ने यह रिश्ता तोड़ दिया। दरअसल, सलमान ऐश्वर्या की लाइफ में कुछ ज्यादा ही दखल देते थे। बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली हालांकि सलमान अब तक कुंवारे हैं।

करीना कपूर और शाहिद कपूर

शायद ही कोई हो जिसे इस कपल के अफेयर के बारे में ना पता हो। करीना और शाहिद की दोस्ती फिल्म के सेट पर हुई फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लोगों को इन दोनों की जोड़ी पसंद भी आई लेकिन बाद में यह कपल अलग हो गया। करीना ने सैफ अली खान तो शाहिद ने मीरा कपूर से शादी कर ली।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

एक्टर अक्षय कुमार का अफेयर कई एक्ट्रेसेज के साथ रहा। इनमें से एक शिल्पा शेट्टी भी थी। शिल्पा और अक्षय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे कहा जाता है कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन अचानक इनके रिश्ते में दरार आ गई। दरअसल, अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम न करें लेकिन शिल्पा अपने आपको एक सफल अभिनेत्री के तौर पर देखना चाहती थीं। अक्षय ने ट्विंकल खन्ना तो शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की तो सगाई तक हो गई थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। रिश्ता टूटने की वजह सामने नहीं आ सकी। बाद में करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई जबकि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद करिश्मा का पति से तलाक हो गया।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं लेकिन एक वक्त एेसा था जब वह दीपिका पादुकोण के प्यार में पागल थे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था। बाद में दोनों अलग हो गए। दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली।

Content Writer

Anjali Rajput