अर्पिता खान ने होस्ट की ग्रैंड पार्टी, Eid Celebrations में बॉलीवुड सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 11:42 AM (IST)

बीते दिन पूरे भारत में ईद का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। वहीं इस दौरान सलमान, शाहरुख जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने अपने फैंस को ईद की बधाई देकर त्योहार की शान बढ़ाई है। इसके अलावा बीती शाम सलमान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने भी अपने घर ईद पार्टी का आयोजन किया। इस ईद पार्टी में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा देखने को मिला। तो चलिए डालते हैं ईद पार्टी में आए स्टार्स के लुक पर एक नजर...

सबसे पहले बात करते हैं भाईजान सलमान खान की । सलमान खान पार्टी में कैचुअल लुक में नजर आए। ब्लैक शर्ट और ब्लू जीन्स में सलमान काफी हैंडसम दिख रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड संगीता बिजलानी भी पार्टी में नजर आई। संगीता ने पार्टी में ट्रैडिशनल लुक कैरी किया था। ऑल व्हाइट शरारा सूट, कानों में हैवी ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शहनाज गिल पार्टी में पिंक कलर के सूट में नजर आई । कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और डार्क मेकअप के साथ पंजाब की कैटरीना कैफ ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सोहेल खान इस पार्टी में एक अलग ही अंदाज में दिखे। उनकी एंट्री ही पार्टी में कुछ अलग तरीके की थी। हाथों में बैग लिए सोहेल पार्टी में नजर आए। 

एक्टर सुनील शेट्टी पार्टी में काफी सुंदर नजर आए। लाइट ब्लू शर्ट और जीन्स में एक्टर का लुक देखने लायक था। 

कैटरीना कैफ भी पार्टी में बला की खूबसूरत दिख रही थी। क्रीम शेड व्हाइट सूट और कानों में हैवी ईयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

एवरग्रीन एक्टर अनील कूपर का लुक देखने लायक था। वह पार्टी में ओवरसाइज्ड ब्लू शर्ट और पर्पल पेंट में नजर आए। 

एक्ट्रेस दिशा पटानी पार्टी में ग्रीन कलर की साड़ी में दिखी। हैवी ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरआल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 कार्तिक आर्यन पार्टी में आमिर खान संग नजर आए।  यहां कार्तिक ने ब्लैक शर्ट और ब्लू जीन्स पहनी थी। वहीं आमिर रेड कलर के ओवरसाइज्ड कुर्ते और जीन्स में नजर आए। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी पार्टी में काफी सुंदर दिखी। उन्होंने ब्लैक कलर का पठानी सूट, कानों में हैवी ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

पलक तिवारी पार्टी में ब्लैक साड़ी में नजर आई। कानों में ईयररिंग्स कैरी कर और हैवी मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

पार्टी में लविंग कपल रितेश और जेनेलिया डिसूजा एक साथ नजर आए। जहां रितेश ब्लैक कलर के कुर्ता सूट में काफी हैंडसम दिख रहे थे। वहीं जेनेलिया ने ब्लू कलर के लॉन्ग कुर्ते के साथ पजामा कैरी किया था। नाक में डाली हुई नथनी ने एक्ट्रेस की लुक में चार-चांद लगा दिए। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पार्टी में काफी सुंदर लग रही थी। पार्टी में उन्होंने अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड इकबाल  के साथ एंट्री मारी। जहां सोनाक्षी ने व्हाइट सूट पहना था वहीं इकबाल ब्लैक कुर्ता पजामा में नजर आए। 

वहीं पार्टी होस्ट कर रही सलमान की बहन अर्पिता भी काफी सुंदर दिखी। जहां अर्पिता ने पर्पल कलर का सूट वियर किया था वहीं आयुष ब्लैक और व्हाइट कुर्ता पजामा में काफी हैंडसम दिख रहे थे। 

हुमा कुरैशी पार्टी में व्हाइट टॉप और स्कर्ट में नजर आई। कानों में ईयररिंग्स पहन और हाथों में पोटली कैरी करके एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

दिया मिर्जा भी ट्रेडिशनल सूट में काफी सुंदर दिख रही थी। 

गौसिप क्वीन कंगना ट्रेडिशनल अटायर में नजर आई। येलो फ्रॉक के साथ एक्ट्रेस ने पर्पल पजामा पहना था ग्रीन हैवी दुपट्टा कैरी कर एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

एक्ट्रेस नेहा शर्मा पार्टी में काफी सुंदर दिखी। फ्लोरल लहंगा वियर कर उन्होंने पार्टी की सारी लाइमलाइट लूट ली। 

भाग्यश्री पार्टी में अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंची। गोल्डन ब्लैक साड़ी में वह काफी सुंदर दिख रही थी। 

पूजा हेगड़े ने पार्टी में गोल्डन कलर का शरारा सूट कैरी किया था जिसमें उनका अंदाज देखने लायक था। 

Content Writer

palak