इन Bollywood एक्ट्रेसेस ने इस साल शुरु की नई जर्नी, घर पर किया नन्हें मेहमान का स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 06:06 PM (IST)

बॉलीवुड के लिए ये साल अपनी फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहा, क्योंकि इस साल बॉलीवुड की कुछ टॉप एक्ट्रेसेस ने एक जर्नी शुरु की। मां के तौर पर एक नई यात्रा शुरु करने वालीं एक्ट्रर्स में बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेसेस शामिल हैं। मां बनने का सुख पाने वाली ये एक्ट्रेसेस साल भर सुर्खियों में रहीं। कभी प्रेगनेंसी फोटोशूट के लेकर तो कभी बच्चे के साथ तस्वीर शेयर कर इन एक्ट्रेसेस ने खूब सुर्खियां बटोरी।

प्रियंका चोपड़ा

साल 2022 की शुरुआत में यानी जनवरी में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक पोस्ट के जरिए फैंस को सबसे बड़ी खुशखबरी दी कि वह सरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं। उनके घर में एक नन्हीं परी मालती मैरी जोनास चोपड़ा ने दस्तक दी है। हालांकि बच्ची को ये नाम देने के चलते वो काफी ट्रोल भी हुए थे।

हेजल कीच

भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस हेजल कीच ने इस साल बेबी बॉय को वेलकम किया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे होने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होनें अपने बेटा का नाम रखा ओरियन कीच सिंह रखा है और बाकी सिलेबस से अलग, ये कपल आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बेबी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

काजल अग्रवाल

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अप्रैल में अपने बेटे को जन्म दिया। काजल के पति गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है।

सोनम कपूर

इसी साल के मार्च में सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। 20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद आहूजा बेटे वायु के पेरेंट्स बनें। आपको बता दें कि सोनम का प्रेगनेंसी फोटोशूट भी काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के फ्रंट ओपन हाई स्लिट गाउन में अपना नेकेड टमी फ्लॉनट किया था, ये तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

नयनतारा

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्रेश शिवन ने इस साल जून में शादी की और शादी के 4 महीने बाद यानी अक्टूबर में सरोगेसी के जरिए दो जुड़ावा बच्चों को स्वागत किया। दोनों बेबी बॉय हैं। नयनतारा ने बेबीज का नाम यूइर और उलागम रखा है।

आलिया भट्ट

कई साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद एक प्राइवेट सेरेमनी में 14 अप्रैल को रणबीर-आलिया ने शादी कर ली। इसके बाद जून में सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने मां बनने की खबर सभी से साझा की। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस बेहद खुश हुए और हर किसी की जुबान पर ये खबर छाई रही। आलिया ने बेबी बंप के साथ कई सारे इवेंट भी अटेंड किए। इस दौरान के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। 6 नवंबर को आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी, करीब 6 साल बाद दोनों को पैरेंट्स बनने की खुशी मिली।बिपाशा की प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरें हर जगह वायरल हुई।

नेक्ड टमी फ्लॉन्ट करती बिपाशा को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। लोगोंं ने ट्रोल करते हुए कहा था, अश्लीलता की हद हो गई। वहीं बिपाशा ने 12 नवंबर बेटी देवी बसु ग्रोवर को जन्म दिया। 

Content Editor

Charanjeet Kaur