Women's Day 2024: बॉलीवुड में महिलाओं का दबदबा, दमदार एक्टिंग के चलते जीते अवॉर्ड्स

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 05:06 PM (IST)

बदलते समय के साथ समाज में महिलाओं की स्थिति भी काफी बदल गई है। जहां पहले पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिलते थे वहीं अब राजनीति, क्रिकेट मनोरंजन जगत में भी महिलाएं आगे बढ़ती और अपने नाम अवॉर्ड्स करती दिख रही हैं। मनोरंजन जगत में अपनी दमदार एक्टिंग के चलते इन महिलाओं को प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के साथ सम्मानित किया जा रहा है। साल 2024 में कई सारी मशहूर एक्ट्रेस को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स मिला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी बी-टाउन एक्ट्रेस शामिल हैं। 

नयनतारा 

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने साल 2023 में शाहरुख के साथ फिल्म 'जवान' में काम किया था। इस फिल्म में शानदार एक्टिंग के कारण नयनतारा को 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्ट्रेस' का अवॉर्ड मिला था। 'जवान' में नयनतारा ने दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाली 'कॉप' की भूमिका निभाई थी। 

PunjabKesari

रानी मुखर्जी 

रानी मुखर्जी ने फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में सागरिका चटर्जी की भूमिका निभाई थी। इस रोल के लिए एक्ट्रेस को 'बेस्ट एक्ट्रेस' के अवॉर्ड से नवाजा गया था। सागरिका चटर्जी एक ऐसा किरदार था जिसने अपने बच्चों के लिए लिए पूरे देश के सिस्टम को चैलेंज किया था। 

PunjabKesari

सान्या मल्हौत्रा 

सान्या मल्हौत्रा को फिल्म 'कटहल' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमिक' का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर बनी थी और अपनी एक्टिंग के जरिए उन्होंने लोगों को खूब हंसाया था। 

PunjabKesari

करीना कपूर खान 

करीना कपूर को फिल्म 'जानेजान' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन क्रिटिक्स' का अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी और इसी फिल्म के जरिए करीना ने ओटीटी में डेब्यू किया था। यह सारी फिल्म सस्पेंस से भरी थी लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ उन्होंने अवॉर्ड अपने नाम 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड अपने नाम किया था। 

PunjabKesari

अदा शर्मा 

फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा ने इतनी अच्छी एक्टिंग की थी कि हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थका था। लव जिहाद पर बनी इस फिल्म में अदा ने शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने लव जिहाद की असली सच्चाई पूरी दुनिया को दिखाई थी। उनकी इस शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें मोस्ट 'प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static