बिना वीजा के भी घूम सकते हैं ये खूबसूरत देश

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 02:37 PM (IST)

विदेश में घूमने जाना हर किसी का सपना होता है लेकिन लोगों के पास पासपोर्ट तो होता है लेकिन उस पर वीजा लगवाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में उनका विदेश में घूमने जाने का सपना ही रह जाता है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानिए ऐसे ही कुछ देशों के बारे में

अंटार्कटिका
अंटार्कटिका एक ऐसा देश है जहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। यहां घूमने के लिए साउथ शेटलैंड आइसलैंड, रोस आइसलैंड और लेक वोस्टोक जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं।

कंबोडिया
दक्षिण-पूर्वी एशिया में बसा कंबोडिया देश में भी बिना वीजा के घूम सकते हैं। यहां घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं जैसे सीप रीप और कोह रंग आइसलैंड। 

फिजी
पैसिफिक ओशियन पर बसा यह एक आइसलैंड देश है। इस देश में आप नादी, सूवा राजधानी और लाबासा जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

बोलीविया
साउथ अमेरिका के इस देश में भी घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। इस खूबसूरत देश में घूमने के लिए ला पाज, टूपिजा और कई ऐसी ही जगहें हैं।

थाईलैंड
थाईलैंड दुनिया में 51 सबसे बड़े देशों में से एक है। इस देश में भी बिना वीजा के बैंकॉक, पताया और क्राबी जैसी शानदार जगहों पर जा सकते हैं।

मकाउ
चीन के इस शहर में भी वीजा के बिना जा सकते हैं। मकाउ को दुनिया का सबसे अमीर शहर माना जाता है। यहां घूमने के लिए टॉवर और गैलेक्सी मकाउ जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं।
नेपाल
नेपाल बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं जैसे काठमांडू, पोखरा, पशुपतिनाश मंदिर और नगरकोट आदि।

Punjab Kesari