मैं तो सज गई ...  सोलह श्रृंगार कर इन हसीनाओं ने किया चांद का दीदार, खूबसूरती देखते रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2022 - 11:26 AM (IST)

सजना-संवरना किसे अच्छा नहीं लगता है। खासतौर पर करवा चौथ पर, इस दिन का तो सुहागिन महिलाओं को साल भर इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस बार भी देश भर में करवा चौथ का अलग ही नजारा देखने को मिला। सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करने के साथ- साथ सजने- संवरने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आपकी चहेती एक्ट्रेसस ने इस बार यह त्यौहार किस तरह मनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे पहले बात करते हैं केटरीना की, जिनका इस बार पहला करवा चौथ था। उन्होंने भी सोलह ऋृंगार कर इस खास दिन को और खास बना दिया। लाल साड़ी  माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने कैटरीना दुल्हन से कम नहीं लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी सजने में कोई कमी नहीं छोड़ी।  लाल सूट में सजी- धजी नेहा ने पूरे रीति रिवाज से करवा चौथ की हर रस्म पूरी की। इस दौरान उन्होंने  रोहनप्रीत के साथ एक से बढ़कर एक पोज दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

हर बार की तरह इस बार भी एवरग्रीन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया।   इस खास दिन पर उन्होने सुर्ख रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ डीपनेक ब्लाउज कमाल का लग रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने भी करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कर वाहवाही लूट ली। वह मरून कलर के सूट में काफी खूबसूरत लग रही थी, साथ में अभिनव शुक्ला भी ग्रे कलर के कुर्ता पजामा में काफी डैशिंग लग रहे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मौनी राॅय ने भी अपने पहले करवा चौथ को खास बनाने  में कोई कमी नहीं छोड़ी। गोल्डन साड़ी के साथ  गुलाब का फूल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। उनकी चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)


जल्द दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी अपने लुक से धमाल मचा दिया। Traditional आउटफिट के साथ पहना सोने का हार उनके लुक को रॉयल बना रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


बात फैशन और स्टाइल की हो और सोनम कपूर का नाम ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता। सोनम ने खास मौके पर बेहद ही प्यारा लहंगा कैरी किया था, उन्हें देखकर ये अंदाजा लगाना मुष्किल है कि वह एक बच्चे की मां  बन चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static