इस साल ये हसीनाएं हुई बुरी तरह Troll, आलिया की ऐसी हरकत देख आ गई थी शर्म

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 01:20 PM (IST)

दुनिया पूरे जोश के साथ नए साल 2023 के स्वागत में बाहें फैलाई खड़ी है।  गुजरा साल 2022 बस कुछ घंटे में खत्म होने जा रहा है। यह साल कुछ यादें देकर जा रहा है, जिसे भूलाना थोड़ा मुश्किल है। बात बॉलीवुड की करें तो इस साल जहां कुछ स्टार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई तो वहीं कुछ अपनी हरकतों और ड्रेस चॉइस के चलते खूब सुर्खियों  में रहे। आज के पैकेज में बताते हैं कि कौन सी हसीनाएं इस बार ट्रोल्स की नजरों में चढ़ी रही। 


नोरा फतेही

सिक्योरिटी गार्ड से साड़ी उठवाने को लेकर नोरा फतेही को खूब सुनना पड़ा था। एक वीडियो में नोरा सिक्योरिटी गार्ड को भारी बारिश में अपनी साड़ी पकड़ने को कहती नजर आई।   जहां एक गार्ड उन्हें छतरी से ढंकते हुए देखा गया तो वहीं दूसरे ने नोरा की साड़ी तब तक उठाई जब तक वो अपनी वैनिटी तक नहीं पहुंच गई। इसे लेकर  नोरा को बेरहमी से ट्रोल किया गया था। लोगों ने कहा था-  'शर्म नहीं आती है, तुम उसके साथ कैसा बर्ताव कर रही हो'।

माधुरी दीक्षित

 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित को भी लिप सर्जरी की अफवाहों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक तस्वीर में एक्ट्रेस का चेहरा काफी बदला-बदला लग रहा था। बस उसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है।  कोई कह रहा है कि, उनकी स्माइल इतनी नकली क्यों लग रही है, तो कुछ का कहना है कि, उन्होंने लिप फिलर्स कराए हैं। 

 

 

आलिया भट्ट

 

फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख लोग शर्म से पानी- पानी हो गए। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने बैकसाइड को टच करती हुई दिखाई दी और फिर उसी उंगली को अपनी नाक के आगे रख दिया। इसी हरकत की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। लोगों का कहना था कि-  "गर्भावस्था के दौरान एसिडिटी सामान्य है लेकिन कैमरे के सामने ये करते हुए कुछ शर्म आनी चाहिए।"

दीपिका कक्कड़ 

इस साल एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जितना सुर्खियों में रही उतना ही उन्हें लोगों ने भला- बुरा कहा। दीपिका ने ननद सबा की शादी के हर एक फंक्शन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन फिर भी वो ट्रोल हुई। लोगों ने सबा का रिसेप्शन लुक बिगाड़ने के लिए दीपिका को जिम्मेदार ठहराया था।  लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा था कि- अच्छा खेल गई दीपिका भाभी तो...अपना डिजाइनर वाला ड्रेस और सबा का ड्रेस दुल्हन के लिए बुरा लग रहा है। 

ऐश्वर्या राय 

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन वैसे तो अपनी  बेटी आराध्या बच्चन को लेकर लोगों के निशाने पर बनी ही रहती है। आराध्या के प्रति उनका केयरिंग नेचर कुछ ज्यादा पसंद नहीं किया जाता। नेटिजंस इस बात से परेशान हैं कि एक्ट्रेस हमेशा अपनी बेटी का हाथ पकड़कर क्यों घूमती रहती है।  एक यूजर ने तो उनसे पूछ डाला था कि-  "उनकी बेटी को क्या हुआ है बस यह जानना है कि क्या वह अपने आप चलने में सक्षम नहीं है।"

सुष्मिता सेन


मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन के ललित मोदी संग अफेयर पर लोगों ने खूब चटखारे लिए थे। इस जोड़ी को देख लोगों का ऐसा सिर चकराया कि सुष्मिता को पैसों की लालची बता डाला। उनका ये अफेयर लंबे समय तक टॉक ऑफ द टाउन रहा था। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आने के बाद कई तरह- तरह की बातें सामने आई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में लोगाें की बोलती भी बंद करवा दी थी।

Content Writer

vasudha