ये हैं दुनिया के 4 हैरतअंगेज Restaurant

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 05:45 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- आजकल हर कोई अपने-अपने काम में बहुत व्यस्त है। किसी के पास भी इतना समय नहीं कि परिवार के साथ आराम से बैठकर खाना खा लिया जाए। ऐसे में छुट्टियां ही वो जरिया है जब आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे रैस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जो बहुत स्पैशल और शानदार हैं। 

1. Itha Under Sea Restaurant


मालदीव में बना इथा अंडर सी रेस्टोरेंट बहुत खूबसूरत है। लोग यहां पर दूर-दूर से आते हैं। समुद्र तल से 16 फीट नीचे बने इस रैस्टोरेंट में लोग पैनॉरमिक व्यू को एन्जॉय करते हैं। 

2. Siroco Restaurants, Thailand


यह होटल अपनी खासियत के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सिरोका रैस्टोरेंट की 63 वीं मंजिल पर बना लेबुआ होटल बहुत खूबसूरत है। 

3. Soneva kiri resort,Thailand

यह रैस्टोरेंट बहुत मशहूर है। इसकी खास बात यह है कि यहां पेड़ों में लकड़ी से बनाए पॉड्स के अंदर खाना सर्व किया जाता है। पेड पर लटके हुए होटल में बैठकर लोग खाना खाते हैं। 

4. Piz Gloria, Switzerland


यहां पर आप खाने के साथ कुदरती नजारों का भी खुल कर मजा ले सकते हैं। बर्फीली पहाड़ी पर बना यह रैस्टोरेंट बहुत खूबसूरत है। 


 

Punjab Kesari