ये हैं दुनिया के सबसे लंबे और खूबसूरत पुल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2017 - 01:20 PM (IST)

दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां कई खूबसूरत पहाड़, झरनें, वादियां और ब्रिज हैं। इनमें से हर जगह अपनी अलग-अलग खासीयत की वजह से मशहूर हैं। आज हम आपको कुछ पुलों के बारे में बताएंगे जिन्हें दुनिया के सबसे बड़े पुलों में शामिल किया गया है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ लंबे ब्रिज के बारे में

 टॉवर ब्रिज
लंदन का यह ब्रिज थेम्स नदी के ऊपर बना है जो बहुत ही लंबा है। इसका निर्माण कार्य 1886 में शुरू हुआ और 1894 तक यह पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया।

अकाशी कैक्यो ब्रिज
जापान में बना यह पुल 1991 मीटर लंबा है और इसे दुनिया का चौथा सबसे लंबा पुल कहा जाता है।

मिलाउ वायाडक्ट ब्रिज
फ्रांस का यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। 343 मीटर ऊंचा यह पुल एफिल टॉवर से भी ऊंचा है।

 सिडनी हार्बर ब्रिज
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बना यह ब्रिज लंबाई के साथ-साथ खूबसूरती में भी किसी से कम नहीं है। यहां हर साल नए साल पर काफी आतिशबाजी होती है जिसके लिए यह बहुत ही फेमस है।

Punjab Kesari