ये हैं दुनिया के सबसे विशाल मंदिर जो खूबसूरती में भी नहीं कम

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 04:05 PM (IST)

भगवान पर तो हर कोई आस्था रखता है। इसी के चलते जगह-जगह पर मंदिरों का निर्माण किया गया है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई हिंदु मंदिर है। आज हम दुनिया के सबसे विशाल मंदिरों की बता करें, जो खूबसूरती मामले भी कुछ नहीं है। 

 


1. अंकोरवाट मंदिर

यह कम्बोडिया में ‘अंकोर’ नामक स्थान पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन के शासनकाल में हुआ था जो 7,20,000 वर्गमीटर वर्गमील में फैला हुआ है और यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।

2. श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर

यह भारत का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जो तमिलनाडु के त्रिची में बना है। यह मंदिर लगभग 6,31,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में स्थित है। 

3. अक्षरधाम मंदिर

भारत की राजधानी दिल्ली में बना अक्षरधाम (स्वामीनारायण) मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह लगभग 2,40,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में बना है। 

4. थिल्लई नटराज मंदिर

इसे तमिलनाडु के चिदंबरम में ‘चिदंबरम मंदिर’ भी कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल लगभग 1,60,000 वर्गमीटर है। 

5. बृहदेश्वर मन्दिर

यह शिव मंदिर तमिलनाडु के थंजावुर में लगभग 10,24,00 वर्गमीटर के क्षेत्र में स्थित है। यह विश्व की सबसे ऊंची मानव निर्मित मीनारों में से एक है। 


 

Punjab Kesari