World Biryani Day: भारत की बेस्ट बिरयानी टेस्ट करने के लिए करें इन 5 जगह को एक्सपलोर

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2023 - 06:41 PM (IST)

भारत में लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं। यहां के हर शहर में कुछ खास मिलता है खाने को, हर खाने के स्वाद अलग है और लाजबाव है। बिरयानी में इन्हें में से एक है। ये शाही डिश किस को पसंद नहीं होगी। हमारे भारत में तो अलग-अलग जगह की खास बिरयानी भी है- जैसे की लखनऊ की, हैदराबाद की, यहां तक की कोलकाता की भी। तो चलिए आज World Biryani Day के मौके पर आपको बताते हैं 5 शहरों की बिरयानी के बारे में जहां का स्वाद आपको जरूर चखना चाहिए...

लखनऊ

बिरयानी के नाम सुनते ही पहले इस जगह की बिरयानी का नाम आता है, क्योंकि इसका स्वाद पूरे देश में फेमस है और अगर आप लखनऊ आए और यहां की बिरयानी नहीं चखी, तो क्या खाक लखनऊ आए। यहां की अवधि बिरयानी को खाने के लिए दुनियाभर के लोग जहां पहुंचते हैं।

हैदराबाद

हैदराबाद के निजामों की रसोई से उत्पन्न हुई इस खास बिरयानी तो आपको एक बार तो जरूर चखना चाहिए। अगर आप नॉन वेज लवर है तो यहां की spicy मसालों से भरपूर चिकन- मटन बिरयानी जरूर चखें।

चेन्नई

यहां पर मिलने बाली बिरयानी की तो बात ही और है। सीरागासाम्बा चावल, परक्कम सिट्टू चावल का एक टाइप है, जिसे कई चीजों के साथ मिला कर पकाया जाता है। ये वकाई बहुत टेस्टी होती है।


कोलकाता

बिरयानी लवर्स कोलकाता को तो अपने bucket list में जरूर डालें। यहां की बिरयानी में चिकन के साथ चावल में उबले अंडे और मसालेदार आलू होते हैं जो इसका स्वाद बाकी सब से डिफरेंट कर देते हैं।

दिल्ली

एक समय  में मुगलों का गढ़ दिल्ली हुआ करता है। उस समय यहां बिरयानी को एक हेल्दी खाने के रूप में देखा जाता था, खासकर सैनिकों के लिए। इसे बनाने के लिए चावलों को घी में तला जाता था। शाही मुगलई बिरयानी को टेस्ट करने के लिए दिल्ली जरूर एक्सप्लोर करें।

Content Editor

Charanjeet Kaur