महिलाओं में ये हो सकते हैं Diabetes के लक्षण, ना करें इसे नजरअंदाज करने की गलती

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 01:32 PM (IST)

आजकल की लाइफस्टाइल और लोगों में बढ़ती जंक फूड की आदतों के चलते बहुत सी स्वास्थय समस्याएं होती हैं। इन्हीं में से एक है डायबिटीज । एक ऐसा समय था जब ये चुनिंदा लोगों को बढ़ती उम्र के चलते हुआ करता था, लेकिन आजकल ये छोटी उम्र में भी होना काम है। खासकर महिलाओं में ये ज्यादा देखने को मिलती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और सामंथा प्रभु भी इस ला इलाज बीमारी की चपेट में हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि महिलाओं में इसके लक्षण पुरूषों से काफी अलग होते हैं। इससे महिलाओं के ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। जरुरी है की समय रहते आप इन लक्षणों को पहचानें ताकि समय रहते इससे बचा जा सके...

मूड स्विंग

महिलाओं में मूड स्विंग में वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, लेकिन जिन महिलाओं को इन समस्याओं का हर बार सामना करना पड़ता है, उनको डायबिटीस की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए , समय रहते ही डॅाक्टर से परामर्शकर लेना चाहिए।

मुंह में सफेद घाव की समस्या का होना

आजकल महिलाओं के मुंह में बार-बार सफेद घाव होने की समस्या होती रहती हैं। यह समस्या भी महिलाओं में होने वाले डायबिटीज का एक लक्षण हो सकती है। इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं के मुंह से डायबिटीज होने पर सफेद रंग का पर्दांथ डिस्चार्ज भी होता है।

बहुत ज्यादा प्यास लगना

डायबिटीज में बहुत ज्यादा प्यार लगना एक आन लक्षण हो सकता है। यदि आपको बार-बार पानी पीने का मन करता है, तो ये भी डायबिटीज होने का संकेत हो सकते हैं।

वजन कम होना

जब शरीर को इंसुलिन का उत्पादन करने में कठिनाई होती है तो वजन कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा प्रतीत होता है कि आपका वजन लगातार कम हो रहा है, तो आपको डाक्टर से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।

घाव या जोड़ों में समस्याएं

डायबिटीज होने पर जोड़ों में दर्द की समस्या रहने लगती है। इसके साथ ही घाव जल्दी ठीक नहीं होते है।

Content Editor

Charanjeet Kaur