गधे का दूध है रोमन महिलाओं की दमकती त्वचा का राज - Nari

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 05:14 PM (IST)

खूबसूरती की बात हो और रोमन महिलाओं का जिक्र न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि खूबसूरती के लिए रोमन महिलाएं क्या करती है? आपको बता दें कि खूबसूरत, बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोमन महिलाएं ब्यूटी प्रॉडक्ट्स नहीं बल्कि प्राचीन नुस्खो का इस्तेमाल करती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह कोई स्किन केयर प्रॉडक्‍ट या मेकअप आइटम्स का इस्तेमाल ही नहीं करती।

 

आज हम आपको रोमन ब्‍यूटी के कुछ ऐसे राज बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप खुद ट्राई करके खूबसूरत दिख सकती हैं। चलिए जानते हैं रोमन महिलाओं की खूबसूरती का क्या है राज।

 

1. मोनोब्रो है फैशनेबल
रोमन महिलाएं अपनी मोटी और खूबसूरत आइब्रोज के लिए जानी जाती है। यहां मोटी आइब्रो का फैशन पुराने समय से चलता आ रहा है। रोम की महिलाएं आइब्रोज को जोड़ने और उसे डार्क करने के लिए चारकोल का इस्तेमाल करती हैं।

2. ब्‍लश से है प्‍यार
रोमन महिलाएं ब्लश भी काफी पसंद करती है। मगर इसके लिए वह कॉस्‍मेटिक प्रॉडक्‍ट नहीं बल्कि चुकंदर, बीज पाउडर से घर पर ही होममेड ब्‍लश पाउडर तैयार किया करती है। यह त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए सुदंर दिखाने का काम करता है।

3. शरीर पर बाल नहीं हैं पसंद
इन्‍हें शरीर पर बाल बिल्कुल भी पसंद नहीं है लेकिन यह प्‍यूमिक स्‍टोन से अपने पैरों, हाथों और अंडरआर्म्‍स के बालों को साफ करती हैं।

4. गधे के दूध में स्‍नान
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन रोमन महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए गधे के दूध का इस्तेमाल करती हैं। जी हां, वह रोजाना गधे के दूध में स्‍नान करती हैं। दरअसल, इस दूध में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जोकि स्किन प्रॉब्लम को दूर करने के साथ उसे ग्लोइंग भी बनाए रखते हैं। यही वजह है कि रोम की महिलाएं रोजाना इस दूध से स्नान करना पसंद करती है।

5. होममेड फेस मास्‍क
त्‍वचा की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए रोमन महिलाएं सौंफ के बीज, तुलसी का रस जैसी चीजों से खुद फेस मास्‍क बनाती है। ये नैचुरल फेस मास्क न सिर्फ त्वचा को ग्लोइंग बनाता है बल्कि यह स्किन प्रॉब्लम को दूर भी रखता है।

 

मास्क बनाने का तरीका
मास्क बनाने के लिए थोड़ी-सी सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन बीजों को पीसकर इसमें एक टेबलस्पून तुलसी का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। 10 मिनट के बाद चेहरे को पानी से इसे धो लें। ये त्‍वचा में चमक लाकर एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर देगा।

Content Writer

Anjali Rajput