प्यार हुआ....पर इस वजह से पहले इकरार से घबराती हैं महिलाएं!

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 02:19 PM (IST)

वैसे तो लड़कियों का दिल ज्यादा sensitive होता है और उन्हें प्यार में जल्दी हो जाता है, पर वो अक्सर लड़के को प्रपोज  पहले नहीं करती, चाहे वो कितने ही प्यार में क्यों न हों?  इस मोर्डन जामने में भी प्यार का इजहार करने से पहले लड़कियां बजार बार सोचती हैं। वे चाहती हैं कि लड़का ये जिम्मेदारी उठाए। इसके पीछे ये 4 वजह होती हैं....

रिजेक्शन का डर

प्यार का इजहार करने पर ठुकराए जाने का डर हर किसी को होता है। लड़कियां नहीं चाहती हैं कि कभी उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। प्यार में रिजेक्शन लड़कियों के लिए इसी सदमें से कम नहीं होता है। इससे बाहर आने में उन्हें काफी समय लगता है। अगर लड़के ना कर देते हैं तो लड़कियों को अपना सेल्फ वर्थ भी कम लगता है।

स्पेशल फील करना

कई सारी स्टडीज में ये पाया गया है कि लड़कों की तुलना में लड़कियों को डेट के लिए पूछा जाना काफी पसंद आता है। इसी वजह से लड़कियां किसी लड़के को पहले प्रपोज नहीं करते हैं क्योंकि लड़कियां चाहती हैं कि उन्हें हमेशा फील कराया जाए। वे फील करती हैं कि उनके चाहने वाले काफी हैं। हर कोई इस तरह का महसूस करना चाहता है लेकिन लड़कियां खुद के लिए प्रॉयरिटी चाहती हैं। इसलिए वे पहले प्यार का इजहार से बचती हैं।

बोल्ड वाला टैग से बचती हैं

ऐसी लड़कियां जो पसंद के लड़के को पहले प्रपोज करती हैं, उन्हें बोल्ड का टैग दे दिया जाता है। यानी ऐसी लड़कियां मान लिया जाता है, जिसे आसानी से पाया जा सकता है। कोई भी लड़की इस तरह की सोच खुद के लिए बर्दाशत नहीं कर सकती हैं। इसलिए वे हमेशा हिंट देकर प्यार का इजहार करवाना चाहती हैं।

डेस्पेरेट का टैग नहीं चाहती

हमेशा से लड़के ही लड़कियों को अपनी दिल की बात बताते आए हैं। अगर लड़का अपने प्यार को पाने के लिए अलग- अलग की पसंद की चीजें करता है तो लोग उसे रोमांटिक कहते हैं, लेकिन अगर यही काम लड़की करे तो लोग उसे डेस्पेरेट तक कह देते हैं। यही सोचकर लड़कियां अपनी फीलिंग्स को दबाकर रखती हैं और कभी लड़के को प्रपोज नहीं करती।

Content Editor

Charanjeet Kaur