उत्तर प्रदेश की ये जगहें हैं Haunted, शाम ढलने के बाद कोई नहीं करता यहां आने की हिम्मत

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 01:05 PM (IST)

भारत की सबसे बड़े और लोकप्रिय राज्यों में से एक है उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए तो बहुत सी खूबसूरत जगहें है हीं साथ ही कई सारी ऐतिहासिक जगहें भी हैं। कई लोग यहां पर परिवार के साथ घूमने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस राज्य में ऐसी जगह मौजूद है जहां जाना सख्त मना है। कहा जाता है कि ये जगह भूताहा है। कई जानते हैं इनके बारे में।

मेरठ का जीपी ब्लॉक

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जीपी ब्लॉक नाम से एक जगद मशहूर है। इसे लोग भूत बंगला भी बोलते हैं, कहते हैं यहां लाल रंग की साड़ी पहने  एक महिला बंगले के ऊपर नीचे आते जाते दिखाई देती है। शाम होने के बाद यहां कोई भी जाने से डरता है। ये बंगला मेरठ के माल रोड से 650 मीटर अंदर स्थित खंडहर में तब्दील हो गया है।

 

नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री

सेक्टर 60 का  Aka iEnergizer पहले  फिनिक्स शू फैक्टी के नाम से जाना जाता था। यहां पर एक दुर्घटना के चलते इमारत में आग लग गई और 200 से अधिक महिलाएं और बच्चे जिंदा जल गए, जिसके बाद ये कंपनी Aka iEnergizer ने खरीद ली। यहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि आज भी दूसरी मंजिल से औरतों और बच्चे की तेज-तेज चीखने की आवाजें आती हैं।

लखनऊ का दिलकश गार्डन

ये गार्डन ब्रिटिश के समय में बना था। कहा जाता है कि यहां पर एक महिला ने अपने दो प्रमियों को मार दिया था। उसने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वो किसी और से प्यार करती थी। लोग यहां पर किसी का साया के घूमने की बात करते हैं, जो कि इस जगह को  डरावना बनाती है।

कानपुर का गंगा बैराज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा बैराज भी भूताहा जगह में शामिल है। कहा जाता है की रात के समय यहां पर सफेद साड़ी में कोई महिला घूमती नजर आती है।

इस जगह को लेकर कई अलग-अलग कहानियां है। एक दिलचस्प कहानी ये भी है की यहां आधी रात के बाद भूतों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां रहने वाले लोग रात के समय यहां पर जाने से डरते हैं।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur