ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत जगहें, आप भी जरूर जाएं घूमने

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 04:55 PM (IST)

देश-विदेश में घूमने-फिरने के लिए बहुत-सी खूबसूरत जगहें है। लोग भी अक्सर खूबसूरत जगहों पर ही घूमने के शौकिन होते है। लॉंग वीकेंड का प्लान बनाते समय भी लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते है जहां उन्हें देखने के लिए कुछ अलग और खूबसूरत सा मिलें। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहें है। तो अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहें है तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं। परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए भारत की यह जगहें एकदम बेस्ट है।
 

1. जम्मू-कश्मीर, ड्रॉस
लद्दाख का प्रवेश द्धार माना जाने वाला यह स्थान कारगिल एरिया में स्थित है। यह एशिया की दूसरी सबसे ठंडी जगहें मानी जाती है। यहां के पहाड़ों की खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है।

2. सिक्किम, युमथंग घाटी
'फूलों की घाटी' की घाटी कही जाने वाली इस जगहें पर घूमने के लिए कई टूूरिस्ट आते है। इस मौसम में घूमने के लिए यह जगहें सबसे बेस्ट है। इन महीनों पर आप यहां अलग-अलग तरह के फूल देख सकते है।

3. चेरापूंजी, नोहकलिखलि झरना
चेरापूंजी में स्थित यह झरना बेहद खूबसूरत है। इस शांत झरने की खूबसूरती का मजा लेने के लिए हर साल देश-विदेश से कई टूरिस्ट आते है।

4. हिमाचल प्रदेश, खानजर
हिमाचल प्रदेश के इस शहर को 'भारत का स्विटज़रलैंड' भी कहा जाता है। एशिया के इस शहर में आप झीलें, पहाड़, जंगल और खूबसूरत वादियों का मजा ले सकते है।

5. तमिलनाडु, होगेनक्कल झरना
कावरी नदी में से होकर निकलने वाला इस झरना का दृश्य बेहद सुंदर होता है। भारत का नियाग्रा फॉल कहा जाने वाले इस झरने पर खूबसूरत घाटी का मजा ले सकते है।

Punjab Kesari