Monsoon Season: भारत के इन शहरों में 12 महीने होती है बारिश

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 03:51 PM (IST)

मानसून का मौसम आते ही तपती गर्मी से राहत मिलती है। हर तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। मानसून का मौसम हर किसी को बहुत पसंद होती है। बारिश के मौसम में हिल स्टेशन में जाने का अपना अलग ही मजा होती है। ठंडी हवा, ऊंची पहाडियों में बारिश का नजारा देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। अगर आप भी बारिश और मानसून का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप मानसून का खुलकर मजा ले सकते हैं।

 

1. मेघालय के मासिनराम


मेघालय के मासिनराम में सबसे ज्यादा बारिश पड़ती है। दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश यहीं पड़ती है। आप मासिनराम में भी बिना छाते के बाहर नहीं निकल सकते हैं। मासिनराम में सबसे ज्यादा बारिश पड़ने का कारण है बंगाल की खाड़ी। इसी कारण यहां पर बारिश ज्यादा होती है।

 

2. कर्नाटक का अगुम्बे


कर्नाटक का अगुम्बे एक एेसा शहर है जहां पर बारिश अच्छी होती है। यहां पर सालभर टेंपरेचर 23.5 डिग्री सेलसियस है। अगर आप बारिश का मजा लेना चाहते हैं तो कर्नाटक में नवबंर से जनवरी महीने के बीच जाएं। 

 

3. महाबलेश्वर


भारत के महाबलेश्वर में बारिश बहुत ज्यादा पड़ती हैं। यहां पर लगभग सालभर में 5,618 मिलीमीटर बारिश होती है। गर्मियों के मौसम में भी बारिश का मजा लेना है तो आप महाबलेश्वर जा सकते हैं। 

 

4. मेघालय का शिलॉन्ग


शिलॉन्ग तो वैसे भी बेहद खूबसूरत जगह है लेकिन मानसून के मौसम में यहां की खूबसूरत दोगुनी हो जाती है। इस मौसम में शिलॉग के खूबसूरत झरनों के पानी का  बहाव तेज हो जाता है। इसके अलावा यहां की पहाड़ियों पर फैली हरियाली आपकी सारी टेंशन दूर कर दगी।

 

5. तमिलनाडु का कोडाइकनाल

इस हिल स्टेशन में आप अपने पार्टनर के साथ बारिश और बेहद खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं। यहां कर्स वॉक, बियर शोला फॉल्स, ब्रायंट पार्क, कोडाइकनाल झील, ग्रीन वैली व्यू, पिलर्स रॉक और गुना गुफाओं जैसे कई टूरिस्ट प्लेस है, जोकि बारिश में घूमने के लिए बेस्ट हैं।

Punjab Kesari