बाबा मैं तेरी मल्लिका! ये हैं बॉलीवुड की फेमस पिता-बेटी की जोड़ियां जिनका बॉन्ड है बेहद स्ट्रांग

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 05:42 PM (IST)

पापा परिवार की मजबूत ढाल की तरह होते हैं। वो बाहर से तो सस्त दिखते हैं, लेकिन परिवार में सब का अच्छे से ख्याल रखते हैं। बेटी तो उनके दिल का टुकड़ा होती हैं।  वो उनको बहुत नाजों से पालते हैं और उनके चेहरे पर खुशी देखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा होता है पिता- बेटी के बॉन्ड। कुछ ऐसा ही बॉन्ड शेयर करते हैं बॉलीवुड के ये पिता और बेटी की जोड़िया। फादर्स डे के मौके पर आइए आपको बताता हैं इसके बारे में..


अनिल कपूर- सोनम कपूर

अनिल कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। उनकी बेटी सोनम कपूर भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2007 में 'सांवरिया' फिल्म से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। इन दोनों का बॉन्ड बेहद ही स्ट्रांग है, जो की कॉफी विद करण में भी देखने को मिला था।

बोनी कपूर- जाह्नवी कपूर

बोनी कपूर हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम हैं। उन्होंने मिस्टर इंडिया, जुदाई और नो एंट्री जैसी कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रही हैं। उन्होंने साल 2018 में 'धड़क' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस अकसर मीडिया इंटरव्यूज में उनके बारे में बात करती हैं जिससे पता चलता है की वो कितने क्लोज हैं।

महेश भट्ट- आलिया भट्ट

जाने- माने फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट अपनी बेटी आलिया भट्ट को लेकर कितने possessive  हैं ये इस बात से पता चलता है कि वो नहीं चाहते थें कि आलिया शादी करके अपने पति के घर जाए। यहां तक कि की जब आलिया ने घर से मूव आउट करने की सोची तो पापा महेश ने जिद करी कि आलिया के नए घर में उनके लिए भी एक कमरा हो।

धर्मेंद्र-ईशा

धर्मेंद्र ने अपने दौर में सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की, जिनसे दो बेटियां ईशा और आहना हैं। ईशा के साथ धर्मेंद्र बड़ा ही प्यार बॉन्ड शेयर करते हैं जो की उनके इंस्टा फोटोज में देखने को मिलता है।

रणधीर कपूर-करीना कपूर- करिश्मा कपूर

करीना कपूर - करिश्मा कपूर को सिर्फ फैंस ही प्यार नहीं करते। वो अपने  पिता रणधीर कपूर की भी लाडली हैं। दोनों को अकसर अपने पिता के साथ outing या get-together करते देखा जाता है।

शत्रुघ्न सिन्हा-सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की फेवरेट हैं। उन्होंने अपने पिता को देखते हुए ही उनके नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में कदम रखा। दोनों का बॉन्ड बहुत प्यारा है। 

 

Content Editor

Charanjeet Kaur