ये हैं भारत की Best Diwali Destinations, होगा मजेदार एक्सपीरियंस

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 06:44 PM (IST)

दिवाली बस आने ही वाली है और लोग इस बारी ज्यादा एक्साइटेड है क्योंकि यह लॉन्ग वीकेंड हैं तो क्यों ना इस साल घर के आलवा भारत के दूसरें कोने में भी अनोखे तरीके से मनाई जाने वाली दिवाली को देखें।

अयोध्या की दिवाली

अयोध्या की दिवाली पिछले कुछ सालों से खास चर्चा में रही है।  यहां की देव दीपावली भी काफी फेमस है।  उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के तट पर बसा अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के चलते आने वाले वक्त में बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने वाला है। लेकिन यहां दिवाली देखने आप अभी भी जा सकते हैं। यहां दिवाली पूरे धूमधाम के साथ मनाई जाती है। यहां मंदिरों और घाटों पर भव्य सजावट की जाती है. खूब धूमधड़ाका होता है। चूंकि ऐसा कहा जाता है कि राम के अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासियों ने दिवाली मनाई थी, इसलिए अयोध्या में इस पर्व का खास महत्व है।

बनारस की दिवाली

मंदिरों और घाटों के शहर बनारस की दिवाली की बात ही क्या!  दिवाली पर यहां जबरदस्त तैयारियां होती हैं। गंगा आरती के साथ घाटों पर दियों की कतार, आतिशबाजी और बनारसी खाना-पीना, आप यह दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए बनारस को अपना वैकेशन डेस्टिनेशन बना सकते हैं। लगे हाथ यह भी बता दें कि बनारस की देव दीपावली भी बड़ा इवेंट होता है। कई घाटों तक कार्यक्रम पर कार्यक्रम होते हैं। यह भी अपने आप में एक एक्सपीरियंस है। इसके बाद गंगा महोत्सव भी होता है, जो बड़ा सांस्कृतिक प्रोग्राम है। 

जयपुर की दिवाली

दिवाली की छुट्टी पर जयपुर जाने का भी प्लान कर सकते हैं। यहां घरों, सड़कों, गलियों में जबरदस्त सजावट होती है। जयपुर दिवाली पर ट्रैवल डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। यहां बाजारों की सजावट को लेकर बकायदा कॉम्पटिशन होता है कि कौन सबसे दमदार सजावट करता है। यहां सड़कों पर घूमने का मजा ही कुछ और होगा। आप यहां वॉकिंग टुअर्स ले सकते हैं, जो आपको जयपुर ही नहीं पूरे राजस्थान की दिवाली करीब से इंजॉय करने का मौका देंगे।

अमृतसर

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर देश-दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन दिवाली पर इसकी अलग ही छटा होती है। सिखों के इस तीर्थस्थल पर दिवाली की रौनक देखते ही बनती है।

इस दिन स्वर्ण मंदिर के ऊपर आतिशबाजी का नजारा जबरदस्त होता है। इसके साथ ही मंदिर के परिसर में दिए जलाते हैं, झालरें लगाई जाती हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। आप यहां एक स्प्रिचुअल दिवाली मनाने आ सकते हैं।


 

Content Writer

Vandana