सभी लिहाज से बेहतर है ये देश, आप भी घूम आए एक बार!

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 06:15 PM (IST)

ट्रैवलिंग: दुनिया में कई खूबसूरत जगहें है, जो अपनी अलग खासियत के लिए काफी मशहूर है। इसी खासियत को देखकर लोग यहां घूमने की एक बार इच्छा जरूर रखते है। वहीं इंसान को हर बार कुछ नया देखना और नई जगह घूमना पसंद होता है। अगर आप भी हर बार नई जगह घूमना चाहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमने के बाद आप बार-बार उस जगह जाना पसंद करेंगे। 

 

1. आयरलैंड

कल्चर, वर्ल्ड ऑर्डर, हेल्थ, लोगों का उच्च जीवन-स्तर, फेयर ट्रेड सपोर्ट, यूएन की स्वैच्छिक सेवाओं में मजबूत भागीदारी को देखते हुए यह जगह दुनिया की सबसे बेहतर जगहों में से एक है।

 

2 . फिनलैंड

उत्तरी यूरोप में स्थित यह देश साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस देश ने बहुत सारे नोबेल प्राइज़ हासुल किए हुए है। अगर लोगों की जीवन स्तर की बात करें, वह काफी ऊंचा है। 

 

3 .स्विटजरलैंड

यह देश अपने खूबसूरत पहाड़ों, प्राकृतिक नज़ारों के लिए काफी जाना जाता है। यहां के लोगों का रहन-सहन काफी अच्छा है। शांति और सुरक्षा के मामले में भी यह देश काफी बेहतर माना जाता है। 

 

4  नीदरलैंड

नीदरलैंड पॉजिटिव ग्लोबल इंपैक्ट कल्चर, हेल्थ और लोगों के उच्च जीवन स्तर की वजह से दुनियाभर में काफी मशहूर है। इस जगह की खूबसूरती हर किसी को अपना बना लेती है। 

 

5  न्यूजीलैंड

इस देश के लोगों की सबसे खास बात है कि ये वही सामान खरीदते हैं, जिससे वातावरण कम से कम प्रदूषित हो सके। यहां के लोग नेचर के प्रति बहुत अवेयर हैं। अगर उनके नैचर काफी अच्छा है। 
 

Punjab Kesari