दुनिया की सबसे खतरनाक लेकिन खूबसूरत जगहें, फिर भी बेखौफ होकर रहते है लोग

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 05:00 PM (IST)

दुनियाभर में बहुत सी खूबसूरत व ऐतिहासिक जगह है। वहीं कई जगहें देखने में आकर्षित होने के साथ बेहद ही हैरान कर देने वाली है। ऐसे में यहां पर जाने वाले इसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसके अलावा दुनियाभर में कई जगहें चट्टानों, पर्वतों व ऊंचाइयों पर स्थित है। ऐसे में ये देखने में खतरनाक भी नजर आती है। मगर इसकी सुंदरता के चलते लोग यहां पर  घूमना व रहना पसंद करते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसी ही 3 खूबसूरत मगर खतरनाक जगहों के बारे में बताते हैं...

फिरा, सैंटोरिनी (ग्रीस) (Fira)

फिरा, ग्रीस के सैंटोरिया शहर में समुद्र के किनारों पर स्थित एक खूबसूरत पर खतरनाक जगह है। इसकी खासियत है कि यहां पर सभी घर सफेद रंग के है। यह शहद देखने में बेहद ही सुंदर नजर आता है। लोग यहां पर बैखोफ होकर रहते हैं। वहीं यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र माना जाता है। इसके अलावा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के चलते यह दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में दूर-दूर से लोग खासतौर पर फिरा घूमने आते हैं।

जेजिन (Jezzine Lebanon)

जेजिन, दक्षिण लेबनान में बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां का प्राकृतिक नजारा किसी को भी अपनी ओर जल्दी ही आकर्षित कर देता है। पहाड़ों व देवदार के जंगलों से घिरी यह जगह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसके अलावा जहां के खूबसूरत व सुहावने झरने किसी का मन आसानी से जीतने का काम करते हैं। अपने झरनों के कारण इस शहर 'सिटी ऑफ फॉल्स' के नाम से भी दुनियाभर में मशहूर है।

क्यूएंका (Cuenca)

क्यूएंका, स्पेन के खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। बता दें, यह एक विश्व विरासत स्थल है। यह खूबसूरत मगर खतरनाक शहर 'हैंगिंग हाउस' दुनियाभर में फेमस है। यहां पर स्थित घर चट्टानों पर अजीब तरीके से टिके हुए है। ऐसे में ये देखने में बेहद ही खतरनाक नजर आते हैं। मगर फिर इन घरों को देखने के लिए दुनियाभर से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

Content Writer

neetu