आज ही छोड़ दें अपनी ये आदतें, नहीं तो धीरे-धीरे बढ़ जाएगा बैली फैट

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 12:07 PM (IST)

वजन बढ़ना आज हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी है। वहीं बात महिलाओं की करें तो वे खासतौर पर बैली फैट यानि पेट पर जमा एक्सट्रा चर्बी से परेशान रहती है। इससे बचने के लिए कई महिलाएं हैवी डाइट और एक्सरसाइज का सहारा लेती है। मगर अक्सर दिनभर में छोटी-छोटी कई गलतियां कर बैठती है। इसके कारण बैली फैट बढ़ने लगता है। ऐसे में आप इस बातों पर गौर करके इस परेशानी से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में...

सुबह नाश्ता न खाना

अक्सर लोग वजन कम करने के चक्कर में सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। मगर फिर लंच दौरान अधिक भूख लगने पर वे भारी भोजन कर लेते हैं। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने की जगह पर बढ़ने की समस्या होती है। इसके अलावा लंबे समय तक भूखे रहने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में दिनभर थकान, कमजोरी व सुस्ती रहती है।

पानी कम पीना

पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद गंदगी पसीने व यूरिन के जरिए बाहर निकल जाती है। ऐसे में वजन कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप भी कम मात्रा में पानी पीती है तो अपनी इस आदत को सुधार लें।

नॉनवेज का अधिक सेवन

भले ही नॉनवेज खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। मगर इसका अधिक सेवन बैली फैट बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में इसे कम मात्रा में और रात की जगह दिन के समय ही खाएं।

भोजन करने के तुरंत बाद सो जाना

अक्सर लोग दिनभर पर थके होते हैं। इसलिए रात को डिनर के तुरंत बाद सो जाते हैं। इसके कारण खाना जल्दी पचता नही हैं और बैली फैट बढ़ने लगता है। ऐसे में इससे बचने के लिए डिनर के बाद 15-20 मिनट जरूर सैर करें। उसके बाद ही सोएं।

रात को स्नैक्स खाना गलत

स्नैक्स खाने में भले ही टेस्टी लगते हो मगर इसे पचाने में देरी लगती है। असल में, ये चीजें मैदे से बनी होती है। खासतौर पर रात को इसे खाने से ये लंबे समय तक पेट में रहते हैं। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

Content Writer

neetu