Love के लिए कुछ भी करेगा! पार्टनर से शादी के लिए अपना धर्म छोड़ कर मुस्लिम बन गई ये हसीनाएं

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 04:06 PM (IST)

इंडस्ट्री में इश्क-विश्क प्यार व्यार के किस्से तो आम ही सुनने को मिलते हैं। प्यार ना रंग देखता है और ना जात-पात ये बात मायानगरी में बिलकुल फिट बैठती हैं। बॉलीवुड में इंटरकास्ट इंटर -रिलिजन रिलेशनशिप आम ही है। चलिए आज आपको कुछ ऐसी दीवाज बताते हैं जिन्होंने शादी के लिए अपना धर्म छोड़ दिया और इस्लाम कबूल कर लिया।

दीपिका कक्कड़
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों यू-टयूबर बन गई हैं। दीपिका अपने पति शोएब के साथ अपना ब्लॉग शेयर करती नजर आ जाती हैं । दीपिका ने मुस्लिम लड़के से शादी कर अपना धर्म बदल लिया  और शादी के बाद फ़ैजा इब्राहम बन गई।



करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने भी पटौदी के नवाब सैफ अली खान से शादी की और शादी के बाद वह करीना कपूर से करीना कपूर खान बन गई।

शर्मिला टैगोर
करीना की सासू मां शर्मिला टैगोर भी शादी के बाद मुस्लिम बन गई थी। मंसूर अली खान से शादी करने के बाद उन्हें आयशा सुल्ताना नाम दिया गया था।



आयशा ताकिया
हिंदु परिवार में जन्मी आयशा ताकिया ने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से निकाह करने से पहले इस्लाम धर्म कबूला था। यहां तक की उनकी शादी हिंदु रीति-रिवाजों से न होकर मुस्लिम रिवाजों से हुई थी।



अमृता अरोड़ा
करीना की बेस्ट फ्रैंड अमृता अरोड़ा ने भी मुस्लिम बिजनेसमेन शकील लड़ाक से शादी की हालांकि अमृता ने कभी अपने नाम के साथ अपना सरनेम नहीं हटाया।

स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने भी मुस्लिम पॉलिटिशन और सोशल एक्टिविस्ट फहद अहमद से शादी करके सबको चौंका दिया।



देेवोलीना भट्टाचार्जी

 टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी कर सभी को हैरान किया। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। मुस्लिम शाहनवाज संग शादी करने पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया कइयों ने उन्हें गोल्ड डिगर कहा।



सोनाक्षी सिन्हा भी इन दिनों मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल संग रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में उन्हें भी ट्रोल किया जा रहा है।

Content Writer

Vandana