शिव पूजन करने मंदिर पहुंची आलिया समेत ये एक्ट्रेस, सिंपल सूट में छा गई रणबीर की गर्लफ्रेंड

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 02:03 PM (IST)

कल महाशिवरात्रि के मौके पर कई स्टार्स शिव जी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के साथ मंदिर के बाहर स्पॉट हुई । इस दौरान आलिया ने रेड कलर का सिंपल सूट पहना था और साथ में मैचिंग मास्क लगाया था। साथ में हाई हील्स भी पहनी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

एकता कपूर अपने बेटे के साथ शिवजी के दर्शन करनी पहुंची। इस दौरान एकता ने भी सिंपल सूट पहना था। 

वही सीरियल अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बेटे के साथ मंदिर के बाहर स्पॉट हुई। पहली बार रूपाली को बेटे के साथ देखा गया। रूपाली ने बताया कि वह पिछले 10 साल से इस मंदिर में आती है। 

इसके अलावा भी कई स्टार्स शिवरात्रि के मौके पर मंदिर के बाहर स्पॉट हुए। मौनी रॉय ने भी कल महाशिवरात्रि पर कुछ तस्वीरें शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

Content Writer

Priya dhir