कपूर खानदान की बहू बनने के लिए इन एक्ट्रेस ने दांव पर लगाया करियर

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 06:34 PM (IST)

कपूर खानदान जो सदियों से बॉलीवुड पर राज करता आ रहा है। 20 शताब्दी से लेकर अबतक इस खानदान के कई लोग फिल्मों में नाम कमा चुके हैं। मगर इस खानदान की बहू बनने के लिए कई एक्ट्रेस ने अपना करियर भी दांव पर लगाया। चलिए जानते है कपूर खानदान की 10 बहूओं के नाम और साथ ही आपको बताते है कि शादी से पहले वो करती थी क्या...

पृथ्वीराज कपूर खानदान के पहले सदस्य थे जिन्होंने एक्टिंग की फिल्ड में कदम रखा। पृथ्वीराज कपूर ने एक्टिंग में कदम रखने से पहले ही 1923 में रामसरनी के साथ शादी कर की थी। पृथ्वीराज और रामसरनी के चार बच्चे हैं राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और बेटी उर्मी।

राज कपूर-कृष्णा मल्होत्रा

पिता की तरह फिल्मों में एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले राज कपूर ने 1946 में कृष्णा मल्होत्रा के साथ शादी की। राज की वाइफ कृष्णा मल्होत्रा फिल्मों से दूर रही। इन दोनों के 5 पांच बच्चे हैं रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा और रितु।

शम्मी कपूर-नीला देवी

शम्मी कपूर ने 1955 में गीता बाली से शादी की। शादी के बाद गीता ने फिल्मी करियर छोड़ दिया। जब गीता के गुजर जाने के बाद उन्होंने नीला देवी को अपना लाइफ पार्टनर चुना मगर नीला से शादी से पहले शम्मी कपूर ने शर्त रखी कि वो कभी मां नहीं बनेगी। उनकी पत्नी गीता बाली के बच्चों को ही मां का प्यार देंगी। नीला ने शर्त मानी और खुशी-खुशी शम्मी कपूर की दूसरी बीवी बन गई। गीता और शम्मी के 2 बच्चे हैं आदित्य राज कपूर और कंचन। 

शशि कपूर-जेनिफर केंडल

शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से 1958 में शादी की थी। शशि और जेनिफर कैंडल ने कभी फिल्मों में साथ काम नहीं किया। दरअसल, जेनिफर ब्रिटिश ऑर्टिस्ट थीं और शशि पृथ्वी थिएटर में प्रैक्टिस करते थे। उनकी पहली मुलाकात भी थियेटर में ही हुई थी। पहली नजर में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। जेनिफर खुद बहुत शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन शादी के बाद उनकी पहली प्राथमिकता घर परिवार रही। 

रणधीर कपूर-बबीता 

बात राजकपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर की करें तो उन्होंने भी एक्ट्रेस बबीता से शादी की। शादी के बाद बबीता को भी अपनी फिल्मी करियर छोड़ना। कहते है कि कपूर फैमिली इस रिश्ते के मंजूर नहीं थी लेकिन रणधीर कपूर बगावत पर उतर आए थे मगर शादी को 19 साल हो चुके है। रणधीर और बबीता आज भी अलग रहते है जिसकी वजह फिल्मों में बेटियों की एंट्री बनी। 

ऋषि कपूर-नीतू सिंह

जी हां, भई, ऋषि कपूर ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की लेकिन नीतू को भी शादी के बाद अपना करियर दाव पर लगाना बड़ा। इसके बाद दोनों ने 1980 में एक-दूसरे से शादी कर ली। इनके दो बच्चे है रणबीर कपूर और रिद्दीमा कपूर। रणबीर कपूर ने तो फिल्मों में अपना करियर बनाया। मगर रिद्दीमा बॉलीवुड से दूर रहीं। 

राजीव कपूर-आरती सबरवाल

बात राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर की करें तो उन्होंने किसी फिल्मी शख्स को नहीं बल्कि आर्किटेक आरती सबरवाल को अपना जीवन साथी चुना। इन दोनों ने 2001 शादी की मगर शादी 2 साल भी नहीं चल पाई। यहीं वजह है कि राजीव कपूर की कोई औलाद भी नहीं है। 

आदित्य राज कपूर-प्रीति 

शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने प्रीति से 1982 में शादी की थी। उनकी शादी उनके आध्यात्मिक गुरु हैदखान बाबा ने करवाई थी। प्रीति लाइमलाइट से एकदम दूर रहती है। दोनों के दो बच्चे विश्व प्रताप कपूर, तुलसी कपूर हैं।

करन कपूर-लोर्ना

शशि कपूर के बेटे करन कपूर की पत्‍नी का नाम है लोर्ना। इनके दो बच्चे हैं अलिया कपूर और जॉच कपूर। करन-लोर्ना लंदन में रहते हैं और बिजनेस करते हैं।

कुणाल कपूर-शीना सिप्पी

जबकि शशि कपूर के दूसरे बेटे कुणाल कपूर की पत्‍नी का नाम है शीना सिप्पी, जो फिल्ममेकर रमेश सिप्पी की बेटी है। इनके दो बच्चे हैं जाहन और सायरा। हालांकि अब इनका तलाक हो चुका है। 

तो ये थी कपूर खानदान की 10 बहुएं जिनमें से कुछ खुद ही फिल्मों गलियारों से दूर रही तो कुछ ने इस खानदान की बहू बनने के लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

Content Writer

Sunita Rajput