Against Drug Abuse Day : नशा छोड़ने में मदद करेंगे ये 9 घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 02:36 PM (IST)

भारत ही विश्व भर में लोगों में नशा करने की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रहा है। इसमें सिर्फ व्यस्क लोग ही नहीं बच्चे व यूथ भी शामिल हैं। नशा करने के कारण हमारे देश का यूथ काफी खराब हो रहा है, जिस कारण वह गलत रास्ते जैसे की चोरी, मार कूट की ओर बढ़ रहा हैं। नशे से न केवल हमारे देश को बल्कि नशे करने वाले लोगों को भी शारीरिक व मानसिक तौर पर काफी  समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। कई लोग शा छोड़ना चाहता है लेकिन वह छोड़ नहीं पाते है। नशे को छोड़ने के लिए मजबूत संकल्प के साथ दवाई व पूरे इलाज की भी जरुरत होती हैं। 

विश्व भर में 26 जून को अंतराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को नशे से होने वाले नुकसान व उससे मुक्त होने के लिए जागरुक किया जाता हैं। इस साल यह दिन ' न्याय के लिए स्वास्थ्य, स्वास्थ्य के लिए न्याय ' थीम पर सेलिब्रेट किया जा रहा हैं। यह थीम लोगों से अपनी हेल्थ के साथ न्याय करने के लिए अपनाई गई हैं। हमारे घर में ही कुछ ऐसे नुस्खें पाएं जाते है जिनकी मदद से नशे की लत को छो़ड़ा जा सकता है। आईए जानते है क्या है वह तरीकें। 

अंगूर

अंगूर न केवल एक फल के तौर पर हमारे शरीर को एनर्जी देता है बल्कि यह धतूरा, गांजा, भांग या शराब जैसे पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को इससे होने वाले प्रभाव व इससे शरीर में आने वाली कमियों को दूर करने में मदद करता है। शराब छोड़ने के लिए यह सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। 

खजूर 

प्राचीन काल से ही शराब को छुड़वाने के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। अगर आप शराब को छोड़ना चाहते है तो आप खजूर को खिसकर दिन में दो या तीन बार इसका सेवन करें। 

करेले का रस 

करेले का जूस पीने में चाहे कड़वा होता है लेकिन यह नशे को छुड़ाने मे काफी मदद करता है। यह खराब हुई किडनियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता हैं। 

सेब का रस 

अफीम या अन्य किसी तरह के नशे की लत है तो दिन में  4 बार सेब का सेवन करना चाहिए, इतना ही नहीं दिन में कई बार सेब का रस पीने से भी नशे की लत छूट जाती हैं। 

 

खूब पीएं पानी 

 पानी में प्रकार के डिटॉक्सजीफाइंग गुण पाए जाते है, जो मादक छोड़ने में मदद करते है। एक दिन में कम से कम तीन लीटर पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है जो नशा छोड़ने में काफी मदद करता हैं। 

विटामिन के लिए लें नींबू

विटामिन सी के लिए नींबू सबसे अच्छा स्त्रोत होता है, यह प्राकृतिक रुप से शरीर को डिटॉक्स कर उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती हैं। नशा ग्रस्त व्यक्ति को रोज सुबह 3 से 4 ताजे नींबू का रस निकालकर खाली पट लेना चाहिए। यह शरीर में से वैशाली पदार्थ को निकाल कर अतिरिक्त फैट व मिनरल  को भी बाहर निकालने में मदद करता हैं। 

कैमोमाइल चाय 

इसमें शांतिदायक व एंटी इफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो कि मादक पदार्थों से लड़ने में मदद करती हैं। हर्बल चाय इस समस्या से होने वाले लक्षण जैसे कि डायरिया, पेचिश, मतली को रोकने में मदद करती हैं। 

मेथी के बीज 

एक लीटर पानी में एक मुट्ठी मेथी के बीज को उबालकर उसे ठंडा करके पीना चाहिए या फिर बीज का पेस्ट बना कर पानी  मिक्स करके रात भर रख दें, सुबह खाली पेट खाना चाहिए। 

अदरक 

नशे की लत को दूर करने में अदरक बहुत ही मददगार होता है। चाय में अदरक डाल कर पीने से काफी राहत मिलती हैं। पानी के एक कप में अदरक का टुकड़ा कुचलकर और उबालकर लेने से नशा लेने की लालसा दूर होती हैं। 

Content Writer

khushboo aggarwal