Rainy Season: बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये 8 सुपरफूड्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 02:29 PM (IST)

कोरोना वायरस जहां दुनियाभर के लिए आफत बना हुआ है वहीं मानसून के कारण भी लोग सर्द-खांसी जैसी समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है इम्यूनिटी बढ़ाना, खासकर बच्चों के लिए। बच्चों का इम्यून सिस्टम दूसरों के मुकाबले ज्यादा कमजोर होता है, जिससे वो जल्दी बैक्टीरिया, वायरस की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जो बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे।

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सुपर फूड्स

लहसुन

एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ बीमारियों से भी बचाता है।

हल्दी

बच्चों की खाने की चीजों में हल्दी जरूर डालें। इसमे एंटी फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन सी होता है, जो बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आप चाहे तो उन्हें हल्दी वाला दूध भी पीने के लिए दे सकते हैं।

दालें

प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर दालें भी बच्चों को अधिक खिलाएं। इनमें फाइटोकेमिल भी होता है, जिससे बच्चे कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

स्प्राउट्स

उनकी डाइट में अधिक से अधिक स्प्राउट्स शामिल करें। इसके अलावा आप उन्हें नाश्ते में ओट्स भी खाने के लिए दे सकती हैं।

सीजनल फ्रूट्स

बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए उन्हें जामुन, सेब, तरबूज, खरबूजा, आम, केला, स्ट्रॉबेरी जैसे फल खिलाएं। मानसून मौसम में बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जिायां अधिक ना खिलाएं।

सूखे मेवे

उन्हें बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता खाने के लिए दें। अगर वो इसे खाने में आनाकानी करते हैं तो स्मूदी, कपकेक जैसी चीजों में सूखे मेवे मिला दें।

चकुंदर

आप बच्चों को चकुंदर की डिशेज, स्मूदी या जूस दे सकती हैं, जो उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाने में भी मदद करेंगे।

दही

इसमें प्रोबायोटिक्स होता है, जो बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। मगर, उन्हें रात के समय दही खाने के लिए ना दें। आप चाहे तो उन्हें छाछ भी पीने के लिए दे सकती हैं।

अगर बच्चे खाने में अनाकानी करते हैं तो क्रिएटिव तरीके या उनकी पसंदीदा चीजों में इन्हें मिलाकर खिलाएं।

Content Writer

Anjali Rajput