इन 8 तरह के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जीरे का पानी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2017 - 05:37 PM (IST)

 जीरे का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। इसके अलावा जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडैंट और अन्य न्यूट्रिएंट्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं लेकिन अगर जीरे के पानी का सेवन किया जाए तो शरीर को काफी फायदा होता है। आइए जानिए किन लोगों के लिए यह पानी फायदेमंद होता है।

जीरा पानी बनाने की विधि
रात के समय 2 चम्मच जीरे को 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे उबाल कर छान लें। इस पानी को खाली पेट पीने से फायदा होता है। 

 फायदे
1. हार्ट प्रॉब्लम
जीरे के पानी का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है जो दिल को स्वस्थ रखता है।
2. डायबिटीज
यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो उन्हें इस पानी का जरूर सेवन करना चाहिए। 
3. मांसपेशियों में दर्द
इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द भी नहीं होता।
4. स्वस्थ त्वचा
जीरे के पानी का सेवन करने से शरीर में से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे त्वचा पर मुंहासे नहीं होते और निखार आता है।
5. पाचन शक्ति
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो शरीर में जाकर डाइजेशन सिस्टम को ठीक करते पेट की कई समस्याएं दूर रखता है।
6. वजन कम करे
इस पानी का सेवन करने से शरीर में मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
7. एनीमिया
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए यह पानी काफी फायदेमंद है। 
8. ब्लड प्रैशर
जीरे के पानी का सेवन करने से शरीर में खून का दौरा बढ़ता है जिससे ब्लड प्रैशर संतुलित रहता है।


 

Punjab Kesari