ये 8 आदतें बताती है कि वो आपका मिस्टर राइट है या नहीं ?

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 12:31 PM (IST)

हर वक्त लड़कियां यही सोचती रहती है कि उसका पार्टनर उसे कब मिलेगा या जो उसका पार्टनर है वो उसका पूरी जिंदगी साथ देगा या नहीं। इन सब सवालों से घिरी औरतें प्यार को टाइम ही नहीं दे पाती है। ऐसे में हर लड़की के लिए एक रिलेशनशिप को निभाना बहुत मुश्किल हो जाता है। हर समय उनके दिमाग में सिर्फ एक ही ख्याल होता है कि वो कैसे पता लगाए कि उनका पार्टनर उनके लिए सही है या नहीं। इस कारण लड़के भी परेशान हो जाते है और मिस्टर राइट भी कई बार इस वजह से छोड़ कर चला जाता है। चलिए आपको कुछ ऐसी आदतें बताते है जो यह दर्शाएगा कि आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा या नहीं। 

एक दूसरे की राय का मान 

अगर आप दोनों एक दूसरे की बात को अच्छे से सुनते और समझते है तो आप आप दोनों का साथ बहुत लंबा है। 

बुरा दिन उनसे अच्छा हो जाता है 

अक्सर कई दिन बहुत बुरे गुजरते है। तब आपको सिर्फ उनकी ही याद आती है और जैसे ही उनकी कॉल या वो आते है तो आपका मूड एकदम से बदल जाता है। 

आप दोनों बहुत अच्छे दोस्त है 

आप दोनों की दोस्ती बहुत अनमोल है। बिना झिझक आप अपनी बात उनसे कह देते है। आप दोनों को अपनी इस दोस्ती पर पूरा विश्वास है। 

कम्फर्ट 

आप एक दूसरे के साथ बहुत कम्फर्टेबल है। एक दूसरे से अपनी हर बात कहना से लेकर उनके सामने बिना तैयार हो कर रहना आपकी आदत है और उनको इस आदत से कोई प्रॉब्लम नहीं है। 

जिम्मेदार 

आप एक दूसरे के लिए अपनी जिम्मेदारी समझते है। आपको अच्छे से पता हैउ कि आपके बिना वो यह चीज नहीं कर पाएंगे। यही आपका असली प्यार दर्शाता है। 

दूर होंगे तो करते है मिस 

दूर रहने पर अक्सर आप अपने पार्टनर को बहुत मिस करते है। उनकी याद में आपको यह डिस्टेंस बहुत खटकता है। यही सिग्नल है कि वो पार्टनर आपका मिस्टर राइट है। 

परिवार भी है अपना 

अगर आप उनके परिवार को भी अपना मानते है और आपके परिवार को तो आपमें एक साथ रहने की या पूरी जिंदगी निभाने की क्षमता है। 

आपका लड़ना भी है क्यूट 

अगर आप लड़ते-लड़ते हंस पढ़ते है और फिर लड़ाई की वजह भूल जाते है तो बधाई हो आपको कि आपका मिस्टर राइट आपको इतनी जल्दी मिल गया है। 

Content Writer

shipra rana