बेहद रोमांटिक होती हैं ये 7 लड़कियां, लाइफ को नहीं होने देती बोर!

punjabkesari.in Tuesday, Nov 05, 2019 - 12:49 PM (IST)

शादीशुदा लाइफ में बोरियत ना आए इसके लिए कपल के रिश्ते में रोमांस बहुत अहम होता है क्योंकि यही तो रिश्ते को तरोताजा बनाए रखता है। रोमांस के मामले में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी काफी आगे होती हैं। अगर आप अपने लिए रोमांटिक पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ खास राशि की लड़कियों के बारे में बताएंगे, जो बेहद रोमांटिक स्वभाव की होती हैं और अपने रिश्ते में कभी भी बोरियत नहीं आने देती।

 

मेष राशि (Aries)

पार्टनर पर दिलो-जान न्योछावर करने वाली इस राशि की लड़कियां रोमांस के मामले में भी काफी आगे होती है। इनके हावभाव उनके शब्दों से ज्यादा प्रभावी होते हैं औरर पार्टनर को प्यार जताने के लिए नए-नए आइडियाज ढूंढती रहती हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए बेहद प्यार से बात करती हैं, जोकि इनकी सबसे बड़ी खूबी है। इन्हें सरप्राइज देना भी पसंद होता है और यह पार्टनर के लिए नए-नए तोहफे खरीदती रहती हैं। अपने रिश्ते को लेकर इस राशि की लड़कियां काफी सीरियस होती हैं।

कर्क राशि (Cancer)

इनके लिए प्यार और रोमांस का कोई दिन या समय नहीं होता है। ये हर वक्त मूड में रहती हैं। इस राशि की लड़कियां डर्टी टॉक करने में भी माहिर होती हैं। यही कारण है कि इनकी शादीशुदा लाइफ में कभी बोरियत नहीं आती।

सिंह राशि (Leo sun sign)

इनका प्यार सिर्फ डेटिंग और रोमांस तक ही सीमित नहीं बल्कि यह अपने पार्टनर को लेकर काफी केयरिंग भी होती हैं। यह ना सिर्फ अपने पार्टनर की जरूरतों का ध्यान रखती हैं बल्कि एक सच्चे दोस्त की तरह उन्हें गाइड भी करती हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि की लड़कियां अपने पार्टनर के साथ बिताए हर को याद रखती है और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। इनकी दुनिया अपने पार्टनर के आस-पास ही घूमती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

इन्हें प्यार में एक्सपेरिमेंट्स करना बहुत अच्छा लगता है और यह हर छोटी-छोटी चीजों में भी रोमांस ढूंढ़ लेती हैं। धनु राशि की लड़कियां आपको गुलाब भेजकर चौंका सकती हैं, तो अगले दिन आपको खुश करने के लिए फेवरेट डिश बना सकती है।

मीन राशि (Pisces)

इस राशि की लड़कियां रोमांटिक साइड काफी संस्कारी होती है यानि यह लड़कियां साइलेंट लवर होती हैं। यह हर रोज-हर पल नई-नई फैटेंसी लेकर आती हैं और अपने पार्टनर के साथ उन्हें आजमाने की कोशिश करती हैं। इन्हें कैंडल लाइट डिनर डेट वो भी बैकग्राउंड में रोमांटिक गाने के साथ बहुत पसंद होता है।

Content Writer

Anjali Rajput