शरीर में दिखाई दें ये 7 लक्षण तो हो सकता है अपेंडिक्स

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 05:20 PM (IST)

गलत खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं लगी रहती हैं। उल्टी आना, जी मचलाना, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी छोटी-मोटी समस्याओं को व्यक्ति अक्सर इग्नोर कर देता है लेकिन जब हमेशा पेट या कमर में दर्द बना रहे तो इसे हल्के में न लें। यह अपेंडिक्स का दर्द भी हो सकता है। अपेंडिक्स आंत का ही एक टुकड़ा होता है जो पेट में छोटी और बड़ी आंत के बीच में होता है। लंबे समय से चली आ रही कब्ज, एसिडिटी और पेट इंफैक्शन की वजह इस आंत में सूजन अा जाती है जो अंपेडिक्स का कारण बनती है। ऑपरेशन के जरिए ही इसे ठीक किया जा सकता है। ऐसे में सभी लोगों को अंपेडिक्स के लक्षणों के बारे में जरूर पता होना चाहिए ताकि समय पर इसका इलाज करवा सकें। आइए जानिए अपेंडिक्स होने पर शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।


1. पेट दर्द
पेट में दर्द होना आम बात है लेकिन जब पेट के दाएं हिस्से में नाभि के नीचे या इसके अासपास तेज दर्द हो तो समझ लें कि अपेंडिक्स की शुरूआत है। 
2. उल्टी
अपेंडिक्स होने पर पेट में दर्द के साथ-साथ जी मचलाने लगता है और हर समय उल्टी का अहसास बना रहता है।

3. भूख न लगना
ऐसे में व्यक्ति की भूख मर जाती है और कुछ भी खाने पर उल्टी आने लगती है।

4. जीभ पर सफेद परत
अपेंडिक्स होने पर पेट में इंफैक्शन हो जाती है और जीभ पर सफेद परत जम जाती है जिससे मुंह से बदबू आने लगती है।
5. बुखार
इंफैक्शन होने की वजह से बुखार हो जाता है और शरीर में कमजोरी आ जाती है।

6. डायरिया
ऐसे में पेट खराब हो जाता है और दस्त लग जाते हैं। पाचन शक्ति खराब होने की वजह से कुछ भी खाया-पिया पच नहीं पाता।
7. कब्ज
अपेंडिक्स होने पर कुछ लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में इन लक्षणों को पहचान कर तुरंत अपेंडिक्स का इलाज करवाना चाहिए।


 

Punjab Kesari