शादी  के लिए परफेक्ट हैं ये 7 साड़ी ब्लाउज डिजाइन्स

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 06:11 PM (IST)

फैशन आए दिन बदलता ही रहता है। आप शादी में लहंगे के अलावा भी कई और ऑउटफिट्स कैरी कर सकती हैं। साड़ी कितनी भी मंहगी क्यों न हो, लेकिन अच्छे, स्टाइलिश और वेल फिटेड ब्लाउज के बिना अधूरी ही लगती है। साड़ी के साथ-साथ ब्लाउज पर भी ध्यान देना जरुरी है। आप भी अगर शादी में साड़ी पहनने वाली हैं तो इस तरह के ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

गोल्डन ब्लाउज 

आप कृति सेनन की तरह गोल्डन साड़ी के साथ शिमरी ब्लाउड ट्राई कर सकती हैं। गोल्डन वैसे भी शादी के लिए परफेक्ट लुक देगा। आप शादी में इस तरह का ब्लाउज ट्राई करके यूनिक लुक ले सकती हैं। 

ऑफ शॉल्डर ब्लाउज 

आप शादी में ऑफ शॉल्डर ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। ग्रीन कलर के ऑफ शॉल्ड ब्लाउज के साथ शाद में गॉर्जियस लग सकती हैं। ग्रीन वैसे भी एवरग्रीन कलर है। आप इसे शादी में पहन सकती हैं। 

फुल स्लीव्स ब्लाउज 

आप शादी में फुल स्लीव्स ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। हैवी लहंगे या फिर साड़ी को एक रॉयल लुक देने के लिए आप शादी में ऐसा ब्लाउज पहन सकती हैं। मॉनी राय की तरह ब्लैक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।

रॉयल टच ब्लाउज 

आप रॉयल टच के लिए शादी में ट्रेडिशनल ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। आप ट्रेडिशनल वियर के लिए ऐसा लुक अपने किसी खास की शादी में ट्राई कर सकते हैं। 

जीरो नेकलाइन ब्लाउज 

जीरो नेकलाइन ब्लाउज भी आप शादी में कैरी कर सकती हैं। आप रॉयल ब्लू कलर का जीरो नेकलाइन ब्लाउज शादी में पहन सकती हैं। लड़कियों को रॉयल ब्लू कलर काफी सूट भी करता है। आप ऐसा ब्लाउज अपनी फ्रैंड की शादी में कैरी कर सकते हैं। 

फ्लोरल ब्लाउज 

आप फ्लोरल ब्लाउज भी शादी में कैरी कर सकती है। फ्लोरल साड़ी भी आजकल काफी ट्रेंड में है। आप इसे  शादी में ट्राई कर सकती हैं। आप कैटरीना की तरह लाइट पिंक और सिंपल ब्लाउज शादी में कैरी कर सकती हैं। 

 क्रिस क्रॉस ब्लाउज 

आप क्रिस-क्रॉस ब्लाउज भी शादी में पहन सकती हैं। बॉलीवुड एक्टर तारा सुतारिया की तरह आप भी शादी में ब्यूटीफूल लग सकती हैं। क्रिस-क्रॉस लुक यूनिक और एक नया लुक है। आप इसे  किसी भी वेडिंग फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। 

Content Writer

palak