7 दिलचस्प बातें जो धनु लड़कियों को बनाती है सबसे अलग

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 09:32 AM (IST)

ये तो आप जानते हैं कि राशि से इंसान के पर्सनैलिटी के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको धनु राशि की लड़कियों का स्वभाव बताते हैं। धनु शब्द 'धनुष' से लिया गया है। जिन लड़कियों का जन्म नवंबर 22 से लेकर 21 दिसंबर (November 22 – December 21)  में हुआ है और जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे है, उनकी राशि धनु होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

खुले विचार 
धनु राशि की लड़कियां बहुत खुले विचारों की होती है। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझना इनका हुनर होता है। 

रोमांचिक 
धनु राशि की लड़कियां को रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होती है। 

करियर है इनकी मंजिल 
धनु राशि की लड़कियां अपनी पढ़ाई और करियर को ज्यादा महत्व देती है, इस कारण जीवन साथी और वैवाहिक जीवन की इन्हें कोई जल्दी नहीं होती है। 

होती है अच्छी श्रोता  
धनु राशि की लड़कियां आसानी से किसी से दोस्ती नहीं करती है। ये अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले विचार वाले और ईमानदार लोग ही पसंद आते है। 

सोच है बड़ी 
धनु राशि की लड़कियों की सोच कुछ अलग ही होती है। यह हमेशा बड़ा सोचती है। छोटी से छोटी चीज पर इनका एक अलग विचार होता है। 

पुश्तैनी बिज़नेस में है रूचि 
धनु राशि की लड़कियां अक्सर अपने खानदानी बिज़नेस को ही आगे बढ़ाना चाहती है। इन्हें अपने धरोहर से बहुत लगाव होता है। 

मददगार 
धनु राशि की लड़कियां अपने परिवार और दोस्तों की ही नहीं बल्कि हर किसी की मदद करने में विश्वास रखती है। 

Content Writer

shipra rana