प्लस साइज लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी ये 7 Dresses

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 02:21 PM (IST)

शादी का मौका हर लड़की  के लिए बहुत ही खास होता है। यीरो साइज लड़कियां हो या प्लस साइज शादी में सबको सुंदर दिखने की चाहत होती है। खासकर प्लस साइज लड़कियां अपनी वेडिंग आउटफिट को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि ऐसी कौन सी ड्रेस पहनें, जिससे वह शादी में और भी खूबसूरत दिख सकें। आपको कुछ ऐसी ड्रेसेज के आइडियाज बताएंगे , जिनसे प्लस साइज ब्राइड-टू-बी अपनी वेडिंग के लिए आउटफिट का चयन कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

मल्टी कलर्ड लहंगा 

लड़कियां जरुरी नहीं सिर्फ रेड, मैरुन या फिर पिंक लंहगा ही शादी में चुनें। आप मल्टी कलर्ड लहंगा भी शादी में पहन सकते हैं। हैल्दी और चबी दुल्हनों पर मल्टी कलर्ड लहंगे बहुत ही रॉयल और एलिंगेट लगते हैं। आप शादी में मलटी कलर्ड लहंगा वियर कर सकती हैं। 

ए-लाइन अनारकली लुक लहंगा 

आप शादी में अगर लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो अनारकली लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। आप आलिया भट्ट के जैसा पर्पल अनारकली लहंगा हैवी ज्वेलरी के साथ शादी में कैरी कर सकती हैं। अनारकली लुक भी प्लस साइज लड़कियों पर काफी फ्लैटरिंग लगता है। 

डबल दुपट्टा ड्रेप स्टाइल लहंगा

आप दो दुपट्टे ड्रेप करके भी अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। यह आपको मिलियन डॉलर लुक दे सकता है। प्लस साइज की लड़कियां डबल ड्रेप दुपट्टा स्टाइल लहंगा शादी में कैरी कर सकते हैं। 

लॉन्ग जैकेट्स लहंगा 

लॉन्ग जैकेट्स सिर्फ जीन्स के साथ ही नहीं बल्कि आप लहंगे के साथ भी इसे पहन सकती हैं। आप लॉन्ग जैकेट्स के साथ खुद को स्लिमर लुक दे सकती हैं। 

गरारा

आप अगर शादी में लहंगा नहीं  ट्राई करना चाहती तो गरारा भी कैरी कर सकती हैं। यह लुक हर किसी बॉडी टाइप की लड़कियों के लिए बेस्ट है। आप अपने बिग डे पर इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। 

हाई वेस्ट लंहगा 

प्लस साइज लड़कियों के लिए लहंगे से जुड़े टिप्स बहुत ही जरुरी होते हैं, ताकि वह अपनी शादी में सुंदर लग सके। ज्यादा टाइट और ढीले कपड़ों में इन्हें बैलेंस बनाकर रखना पड़ता है। स्लिमर लुक के लिए आप लंगा और लंबे ब्लाउज कैरी कर सकते हैं । 

स्कूप्ड नेक ब्लाउज 

आप स्कूप्ड नेक ब्लाउज  या फिर फुल स्लीव्स के साथ डीप वी नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को एकदम फ्लोरिश कर देगा। इससे आप स्लिम भी दिखाई देंगी और शादी में इस तरह के ब्लाउज के साथ आप एक स्टाइल कैरी कर सकती हैं। 


 

Content Writer

palak