गर्ल्स गैंग के साथ बेफ्रिक होकर घूमें यहां, पूरी तरह सुरक्षित हैं ये 7 जगहें

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 03:55 PM (IST)

जहां लड़कियों को गप्पे मारने में मजा आता है, वहीं वो घूमने-फिरने की भी बेहद शौकीन होती है। लड़कियां चाहे कितनी भी आत्मनिर्भर, स्मार्ट या इंडिपेंडेंट क्यों न हो लेकिन बात जब गर्ल्स गैंग के साथ अकेले घूमने की आती है तो उनके मन में एक डर बैठ जाता है। ऐसे में आपको टेंशन लेने की जरूर नहीं आज हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और जहां आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ बिंदास घूम सकती हैं।
 

1. लद्दाख
यह जगह दिखने में जितनी खूबसूरत बहुत है, महिलाओं के लिए उतनी ही सुरक्षित भी है। यहां पर आप बिना किसी डर के अपनी गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती कर सकती हैं। इस शांत, सुदंर और खूबसूरत जगह पर आपका ट्रिप और भी मजेदार बन जाएगा।

2. रेज्वैक, आइसलैंड
इंटरनैशनल वुमेन्स ट्रैवल सेंटर ने इस जगहें को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना है। यहां पर आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ ग्लेशियर हाइकिंग, स्कीइंग, वाइकिंग और हॉर्स राइडिंग का भरपूर मजा ले सकती हैं।

3. उत्तराखंड
उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता और अपने खूबसूरत नजारों के लिए काफी मशहूर हैं। अपनी गर्ल्स गैंग के साथ एंजॉय करने के यह भी बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप बेझिझक गर्ल्स गैंग के साथ देहरादून, नैनीताल जैसी खूबसूरत जगहें घूम सकती हैं।

4. कनाडा, टोरंटो
घूमने के साथ-साथ खाने का शौक रखने वाली महिलाओं के लिए टोरंटो शहर बिल्कुल परफेक्ट है। इसके अलावा अपनी फ्रैंड्स के साथ अच्छी सेल्फी लेने के लिए भीआप इस इस सुरक्षित देश की ऑप्शन को चुन सकती हैं।

5. सिक्किम
सबसे साफ-सुथरा होने के साथ-साथ भारत का सिक्किम महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान भी है। यहां महिलाएं बेखौफ होकर मस्ती और एंजॉय कर सकती हैं। खानपान, होटल बुकिंग के साथ-साथ लड़कियों को यहां हर तरह की सुविधा मिल जाएगी।

6. एमस्टर्डम
नीदरलैंड्स की राजधानी एमस्टर्डम महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है। यहां आप अपनी गर्ल्स गैंग से साथ आराम से रिलैक्स कर सकती हैं। यहां ज्यादातर मकान पानी पर बने हुए हैं। यहां पर आप अपनी फ्रैंड्स के साथ हर पल को यादगार बना सकती हैं।

7. उदयपुर
अपनी ऐतिहासिक इमारतों के काहनियों, महलों और सुदंरता के लिए मशहूर उदयपुर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां आकर आपको बिल्कुल भी बोरियत नही होगी। यहां आप बिना किसी डर के अपनी फ्रैंड्स के साथ घूमने का आनंद उठा सकती है।

Punjab Kesari