इन 6 राशियों को वैलेंटाइन डे पर मिलेगा सोलमेट!

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 10:34 AM (IST)

वैलेंटाइन डे प्यार करने वाले लोगों के लिए काफी खास होता है। इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन प्यार करने वाले लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हर साल की तरह 2020 में भी अपने सोलमेट के मिलने का इंतजार कर रहे होंगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताते है जिनका अपना प्यार पाने का इंतजार इस साल खत्म हो जाएंगे। उन्हें इस वैलेंटाइन डे पर उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। 

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए वैलेंटाइन डे बेहद खास होगा। इस दिन इन्हें सच्चा प्यार मिल सकता है। इस राशि के जो लोग अपने प्यार को पाने की कोशिश कर रहें थे उन्हें अपने पार्टनर से सरप्राइज या गिफ्ट मिल सकता है। मेष राशि के लोगों के लिए यह प्यार भरा दिन काफी लक्की हो सकता है। 

कन्या राशि

इन लोगों के लिए यह महीना रोमांस से भरा रहेगा। साथ ही जो लोग सिंगल हैं उन्हें इस वैलेंटाइन डे पार्टनर से पर सरप्राइज मिल सकता है। इन्हें सच्चा मिलेगा जो जीवन भर इनका साथ निभाएगा। 

तुला राशि

इस राशि के लोगों में जो सिंगल हैं उनकी सच्चा प्यार पाने की ख्वाहिश इस दिन खत्म हो जाएगी। साथ ही जिन पार्टनर्स में अनबन चल रही वो भी सोल्व हो जाएगी। ऐसे में जिन लोगों के मन में किसी के लिए फीलिंग्स हैं तो उन्हें इस दिन अपने प्यार को प्रपोज कर देना चाहिए। 

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों का अपना सच्चा प्यार पाने इंतजार इस दिन खत्म हो जाएगा। साथ ही इन्हें अपने लव वन से कोई अच्छा सा गिफ्ट या सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह दिन किसी सपने से कम नहीं होगा ‌।  आपका सोलमेट खुद चलकर आपके पास आएगा ऐसी उम्मीद की जा सकती हैं। अगर आप के दिल में भी किसी के लिए प्यार या फीलिंग्स हैं तो उसे प्रपोज करने के लिए यह दिन आपके लिए बेस्ट है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह वैलेंटाइन डे स्पेशल होगा। इन्हें इस दिन सच्चा प्यार मिलेगा। चाहे अपने प्यार को पाने के लिए थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इन सब के बावजूद आप अपना वैलेंटाइन डे अपने सोलमेट के साथ मनाएंगे।

Content Writer

Sunita Rajput