किसी अजूबे से कम नहीं है ये 6 जगहें, एक बार जरूर जाएं यहां

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 02:33 PM (IST)

दुनियाभर में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। ये सभी जगहें अपनी खूबसूरती और अजीबो-गरीब पन के लिए मशहूर हैं। कुछ जगहें इतनी सुंदर होती है की वह किसी अजूबे से कम नहीं लगती। इनको देखकर एेसा लगता है जैसे मानों कोई चित्र देख रहे हो। आज हम आपको एेसी ही 6 जगहों के बारे में बताएंगे जो आंखों को खूबसूरत लगती हैं और मन को भा जाती हैं। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में। 


1. नियाग्रा फॉल्स


यह फॉल्स अमेरिका और कनाडा की सीमा पर है। इस वॉटर फॉल्स का नजारा देखने में बेहद खूबसूरत है। इसको देखने यहां हर साल करोड़ों टूरिस्ट घूमने आते हैं।


2. बोरा-बोरा आइलैंड, फ्रेंच पॉलीनेशिया


जिन लोगों को पानी वाली जगह देखने में बहुत अच्छी लगती हैं। उनके लिए बोरा-बोरा आइलैंड, फ्रेंच पॉलीनेशिया किसी अजूबे से कम नहीं है। इस जगह पर जा कर आप खुद को पानी के बीच महसूस करेंगे। 


3. सेंटोरिनी


हनीमून पर जाने के लिए यह जगह बैस्ट हैं। यहां पर आपको नीला समंद्र और नीली छत दिखने को मिलेंगी। अगर आपको पानी वाले शहर में रखने के शौकिन हैं तो सेंटोरिनी आपके लिए अच्छी जगह है। 

4. वेनिस, इटली


वेनिस एक एेसी जगह है जहां पर कुल 120 आइलैंड है। इस शहर में या तो आप पैदल घूम सकते हैं या फिर नाव से। मरने से पहले एक बार इस जगह पर जरूर घूम कर आएं। 


5. हैंग सॉन डूंग


जिन लोगों को प्रकृति से प्यार है और गुफाओं में रहने का शौक हैं। उनको हैंग सॉन डूंग में जरूर जाना चाहिए। गुफा के अंदर करीब 5 किलोमीटर लंबा और 150 मीटर चौड़ा एक शहर बसा हुआ है।


6. झांग्ये डांक्सिया लैंडफॉर्म, गांसु चीन


इस जगह को देखकर एेसा लगता है जैसै इंद्रधनुष आसमान में नहीं धरती पर बना है। रंगीन प्राकृतिक पहाड़ देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। 

 

Punjab Kesari