ये 6 लिप शेड्स हर लड़की पर करते हैं सूट, आप भी करें ट्राई

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 05:47 PM (IST)

लिपस्टिक के बिना चेहरे का मेकअप अधूरा लगता है। ज्यादातर लड़कियां ड्रेस के साथ सूट करती लिपस्टिक सलैक्ट करती है। अगर आप हर बार ड्रेस के हिसाब से नई लिपस्टिक खरीदती है तो आज से आप इसे खरीदना छोड़ देगी, क्योंकि आज हम आपको शेड्स बताने जा रहे हैं जो आपकी हर ड्रेस के साथ सूट करेंगे चाहे वो कुर्ती हो या फिर शादी, पार्टी के लिए खरीदी कोई ड्रेस। इसे लगाने के बाद आपकी लुक भी अट्रैक्टिव लगेगी।

1. राईट रेड


रेड कलर की लिपस्टिक तो सभी को बहुत पसंद होती है। Ruby Tuesday शेड की लिपस्टिक स्किन टाईप के हिसाब से अलग-अलग अंडरटोन के साथ इस्तेमाल कर सकती है। गोरी स्किन वाली लड़कियां इसे  ऑरेंज अंडरटोन के साथ और गेंहुआ स्किन वाली इसे ब्लू अंडरटोन के साथ इस्तेमाल कर सकती है।

2. प्रिटी पिंक


पिंक शेड्स की लिपस्टिक अलग ही लुक देती है। इसे लगाने के बाद होंठ गुलाब के फूल की तरह खिले-खिले दिखने लगते हैं। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ लगा सकते हैं।

3. बोल्ड ऑरेंज 


बोल्ड और खूबसूरत लुक के लिए बोल्ड ऑरेंज शेड्स भी बहुत बढ़िया है लेकिन इसे आप किसी खास मौके पर ही इस्तेमाल कर सकती है।

4. न्यूड एंड नैचुरल कलर


जिन लड़कियों को डार्क कलर अच्छे नहीं लगते, उनके लिए न्यूड शेड्स की लिपस्टिक बेस्ट ऑप्शन है। इसे लगाने पर होठों की लुक नैचुरल लगती है और यह लिप्स को सॉफ्ट बनाती है।

5. पीच प्लेजर 


अगर आप पिंक शेड की लिपस्टिक नही लेना चाहती लेकिन उतनी अट्रैक्टिव भी हो पीच कलर ट्राई करके देखें। यह शेड आपकी हर ड्रेस के साथ बहुत उठेगा।

6. ब्राउन बेब 


अगर आप ब्राउन शेेेड लेना चाहती है तो इसमें लाइट ब्राउन या रेडिश ब्राउन चूज करें। अगर आप डार्क ब्राउन पसंद करती है को चॉकलेट ब्राउन लें। इसके लिए फीवर ब्राउन खरीद सकती है।

Punjab Kesari