फूलों से महकाएं अपना आशियाना, गर्मियों के मौसम में घर में जरुर लगाएं ये 6 फूल

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 03:16 PM (IST)

घर हर कोई अपने अनुसार सजाना पसंद करता है कोई हरे-भरे पौधों के साथ तो कुछ लोग रंग-बिरंगे फूलों के साथ अपना आशियाना सजाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी रंग-बिरंगे फूल अपने घर में लगाने पसंद है को गर्मियों में आप इन फूलों के साथ अपना आशियाना सजा सकते हैं। इससे आपका घर भी रंग-बिरंगा दिखेगा और इन फूलों की खासियत यह है कि यह गर्मियों की कड़कड़ाती धूप में खराब भी नहीं होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे फूल जिन्हें आप घर में लगा सकते हैं...

सूरजमुखी का फूल 

आप घर में सूरजमुखी का फूल लगा सकते हैं। इस फूल को उगने के लिए तेज धूप की जरुरत होती है ऐसे में इस मौसम में अच्छी धूप मिल जाएगी और आप आसानी से इसे घर में लगा सकते हैं। 

गुड़हल का फूल 

इस मौसम में आप गुड़हल का फूल लगा सकते हैं यह देखने में भी बहुत ही सुंदर होता है। यह कई तरह के रंगों में पाया जाता है। ऐसे में आप लाल रंग का फूल अपने घर में लगा सकते हैं। 

गेंदे का फूल 

गेंदे का फूल खूबसूरत होने के साथ-साथ खुशबूदार भी होता है। ऐसे में इसे आप घर में आासनी से लगा सकते हैं। घर के बगीचे में इसे लगाकार आप खुशबूदार और खूबसूरत बना सकते हैं। 

ओलियंडर 

ओलियंडर का फूल आप घर में लगा सकते हैं। इस पौधे पर फूल सिर्फ गर्मियों में ही खिलते हैं ऐसे में आप इसे अपने घर में इस मौसम में सजा सकते हैं। गुलाब, सफेद और पीले रंग के कनेर के फूल अपने घर में सजा सकते हैं। इसके पौधे और फूलों से कई तरह की दवाईयां भी बनाई जाती हैं। 

गोम्फ्रेना 

गोम्फ्रेना का फूल जिसे बटन फ्लावर भी कहते हैं इसे आप गर्मियों में अपने घर में लगा सकते हैं। यह लाल, गुलाबी, सफेद और बैंगनी कई रंगों में दिख जाएंगे। इसके अलावा यह एक महीने के बाद सूखना शुरु हो जाते हैं ऐसे में आप कुछ समय के लिए इन्हें घर में लगा सकते हैं। 

बोगनविलिया 

गर्मियों के मौसम में आप बोगनविलिया का पौधा लगा सकते हैं। यह आपको कई तरह के रंगों में मिल जाएंगे। साथ-साथ में कटिंग करके इस पौधे की ग्रोथ काफी अच्छे से होने लगेगी। इसके अलावा ढाई तीन महीने में यह पौधा अच्छी तरह से बढ़ने लगेगा। 

Content Writer

palak