गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बैस्ट हैं भारत के ये 6 शहर

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 12:35 PM (IST)

गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं। इस मौसम में अक्सर लोग बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। बच्चों के साथ छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए पहाड़ों की सैर, खूबसूरती और कूल जगहों का चुनाव करते हैं। इसलिए आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारें में बताएगें, यहां पर अाप वेकेशन को एन्जॉय करने के साथ ठंडक का अहसास भी कर सकते हैं।


1. नैनीताल


गर्मियों के मौसम में नैनीताल घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। पहाड़ और तालाबों से घिरा यह शहर देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। जिन लोगों को प्रकृति के नजारे देखना अच्छा लगता है। यह जगह उनके लिए अच्छी जगह है। 

 

2. कसौली


कम पैसो में बच्चों को कहीं घूमा कर लाना है तो उनको हिमाचल प्रदेश के कसौली शहर में घूमाने ले जा सकते हैं। शांत और हरियाली भरी यह जगह बच्चों को बहुत अच्छी लगेगी।


3. अल्मोड़ा


अगर आप बच्चों के साथ कहीं दूर जाना चाहते हैं तो उनको अल्मोड़ा लेकर जा सकते हैं। ऊंचे पहाड़, नीला आसमान और साफ हवा आपके फेफड़ों में जान फूंक देगी।


4. शोझा
हिमाचल प्रदेश का यह शहर भी घूमने के लिए बहुत अच्छा है। इस जगह पर जा कर आपको बिल्कुल फिल्मों के सीन जैसी फिल आएगी।


5. धर्मशाला


इस जगह पर घूमने के लिए लोग देश-विदेश से घूमने के लिए आते हैं। यहां पर पर्यटकों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। आप भी कम पैसो में विदेशों जैसा मजा यहां पर ले सकते हैं। 


6. ऊटी


ऊटी को हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। यह नीलगिरि जिले की राजधानी है और भारत में सबसे खूबसूरत पहाड़ी जगहों में से एक है। नीलगिरि की व्याख्या ब्लू पर्वत के रूप में की गई है।


 

Punjab Kesari