हनीमून को रोमांटिक और यादगार बना देंगे ये 6 Offbeat Destinations

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 03:34 PM (IST)

आज के समय में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी से ज्यादा हनीमून के लिए एक्साइटेड रहते हैं। हनीमून पर जाने के लिए कपल्स रोमांटिक और शांत जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वह प्यार सुकून के पल बिता सकें। ऐसे में हनीमून डेस्टिनेशन चूज करते समय आपको इस बात का ख्याल रखना होगा है कि वह जगह ऑफबीट हो। आज हम आपको ऐसी ही कुछ ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपना हनीमून और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में।

 

1. लक्षद्वीप
भारत का यह खूबसूरत द्वीप भले ही छोटा हो लेकिन यहां के लगून काफी बड़े हैं, जो टूरिस्ट के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ स्कुबा डाइविंग के जरिए समुद्र की अनोखी दुनिया देख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ यहां के सनसेट का मजा भी ले सकते हैं।

2. खजियार
भीड़-भाड़ से दूर पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने के लिए खजियार भी बेस्ट रहेगा। इस हिल स्टेशन को 160 मिनी स्विट्जरलैंड में से एक माना जाता है। घूमने के लिए आप यहां किसी भी मौसम में आ सकते हैं। यहां के ऊंचे-ऊंचे पेड़, खूबसूरत सफेद पहाडियां, चारों ओर की हरियाली, वादियां और शांति भरा माहौल आपके हनीमून को यादगार बना देगा।

3. तवांग
अरुणाचल प्रदेश का तवांग हिल स्टेशन भी हनीमून के लिए परफेक्ट है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ सुदंर नजारों, खूबसूरत वादियों के साथ रहस्यमई गुफाएं भी देख सकते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी ऑफबीट डेस्टिनेशन्स की तलाश कर रहे हैं तो आप यहां जा सकते हैं।

4. शिलांग
अपने 'सेवन सिस्टर्स' वॉटरफॉल के लिए मशहूर इस हिल स्टेशन में आप अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिता सकते हैं। खूबसूरत झीलों और झरनों के अलावा आप यहां अपने पार्टनर के साथ जंगल में ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां के दर्शनीय स्थल, शिलांग पीक और वेस्टर्न कल्चर के म्यूजिकल ईवेंट्स का मजा ले सकते हैं।

5. वियतनाम
प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति का अनोखा संगम देखने के लिए आप यहां जा सकते हैं। वियतनाम का 'एस' आकार का समुद्र करीब 3,444 कि.मी तक फैला हुआ है। इसके अलावा यहां कपल्स के लिए 'प्रेम बाजार' (Love Market) का आयोजन भी किया जाता है।

6. टर्की
अगर आपके पार्टनर को इतिहास और नए-नए कल्चर के बारे में जानने का शौक है तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप यहां केव रिजॉर्ट, ट्रेडिशनल टर्किश स्पा, सेंसुअल टर्किश बाथ और रोमांटिक फायटन राइड्स का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने के लिए यहां का लाइवली बाजार, समुद्र तट और नाइटलाइफ भी काफी मशहूर है।

Content Writer

Anjali Rajput