क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दुनियाभर में मशहूर है ये 6 Church

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2017 - 01:54 PM (IST)

क्रिसमस से पहले ही लोग इसके सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट जाते है। क्रिश्चियन के इस त्यौहार में हर चर्च को बड़ें ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। क्रिसमस आने से पहले ही इसका और न्यू ईयर का जश्न शुरू हो जाता है। देश-विदेश के चर्चों में इस दिन सबसे ज्यादा रौनक दिखाई देती है। आज हम आपको दुनियाभर की कुछ ऐसी ही खूबसूरत चर्चों के बारे में बताने जा रहें है जो अपने क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मशहूर है। तो आइए जानते है दुनियाभर में अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मशहूर इन खूबसूरत चर्चों के बारे में।
 

1. स्पेन, सग्रडा फमिलिअ
अपनी वास्तुकला से पूरी दुनिया में फेमस इस चर्च में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते है। क्रिसमस से पहले इस इस चर्च को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया जाता है।

2. मास्को, संत बेसिल कैथेड्रल
अपनी खूबसूरती और बनावट से सबको आकर्षित करने वाली इस चर्च को मास्कों की सबसे फेमस जगहें माना जाता है। क्रिसमस और न्यू के समय यहां पर रौनक ही रौनक दिखाई देती है।

3. इटली, सेंट पीटर्स बैसिलिका
इसे दुनिया की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध चर्चों में से एक माना जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के समय यहां पर सबसे अधिक संख्या में टूरिस्ट आते है। यह रोम और इटली की सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह भी यहीं मानी जाती है।

4. इंग्लैंड, वेस्टमिंस्टर एब्बे
इंग्लैंड के प्रसिद्ध वेस्टमिंस्टर पैलेस के पास ही स्थित यह चर्च सबसे खूबसूरत धार्मिक इमारतों में से एक है। इस चर्च की खूबसूरती को देखकर इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।

5. पलेस्तीनिअन टेरिटरी, चर्च ऑफ द नेटिविटी बेथलेहम
विश्व धरोहरो में शामिल इस इस प्राचीन चर्च को यीशु जी का जन्मस्थल माना जाता है। अपनी सुंदरता के लिए मशहूर इस बड़ी और ऐतिहासिक चर्च में क्रिसमस सलिब्रेशन देखने के लिए पूरी दुनिया से पर्यटक आते है।

6. इटली, हागिया सोफिया
हागिया सोफिया दुनिया के प्राचीन और आकर्षक चर्च में से एक है। इस चर्च को वास्तुकला का सबसे अच्छी नमूना माना जाता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

Punjab Kesari