6 फूड्स, जो महिलाओं को रखेंगे कैंसर से दूर

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 11:18 AM (IST)

आज के समय लोग बीमारियों की चपेट में जल्दी से आ रहे है। इसके पीछे का मुख्य कारण है सही डाइट न लेना। इसके पीछे का मुख्य कारण है सही डाइट न लेना। वे स्वाद-स्वाद में जंक फूड, ज्यादा तला-भुना, मसालेदार चीजों का सेवन करते है। इन चीजों का भारी मात्रा में सेवन करने से शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने में मदद मिलती है। खासतौर पर महिलाओँ को पेट, गले, गर्भाशय और ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। इसलिए खाने में उन चीजों को शामिल करने की जरूरत है जिससे इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके। इसके लिए खाने विटामिन, प्रोटीन. कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल चीजों को शामिल करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको ऐसे 6 फूड्स के बारे में बताते है जो कैंसर होने के खतरे को कम करने में फायदेमंद होंगे।  

मसूर दाल

मसूर की दाल में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा कम होता है। यह दाल हमारी आंतों में रसायनों को बढ़ने में मदद करता है जिससे शरीर में ट्यूमर कोशिकाओं के बनने की संभावना कम होती है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देती है। साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा मसूर दाल का सेवन करने से वजन भी कंट्रोेल में रहता है। इसके अलावा सेम, पूरे-गेहूं पास्ता, जौ और ब्राउन चावल भी फाइबर का अच्छा स्त्रोत माने जाते है। 

लहसुन

लहसुन में विटामिन बी6, सी, मैग्नेशियम, फाइबर, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। पोषक तत्वों से भरपूर होने से यह आंतों में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। यह पेट और ब्रेस्ट कैंसर कैंसर के होने के खतरे को कम करने में मदद करता है। ऐसे में नियमित रूप से महिलाएंं अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें। 

हरी सब्जियां

साग, पालक, ब्रोकली आदि गहरी हरी पत्तेदार सब्जियों का जरूर सेवन करना चाहिए। इनमें फाइबर, विटामिन, खनिज, आयरन, प्रोटीन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते है। यह शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसका नियमित रुप से सेवन करने से पेट, ब्रेस्ट, गले, कोलोरेक्टल कैंसर आदि के होने जोखिमों को कम करने में फायदेमंद होती है। इसके अलावा बहुत सारे पत्तेदार साग, पालक खाने से शरीर को सही वजन मिलता है। साथ ही डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का खतरा कम रहता है। 

टमाटर

टमाटर लाइकोपीन पौधों में पाया जाता है जो प्राकृतिक रसायन से भरा होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते है। इसका सेवन करने से यह स्तन, फेफड़े और पेट के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। आप लाइकोपीन से भरपूर अन्य फलों जैसे कि तरबूज, गुलाबी अंगूर, लाल मांस आदि का सेवन भी कर सकते है। इन्हें खाने से भी कैंसर होने का खतरा कम होता है। 

अंगूर

खाने में मीठा और टेस्टी होने के साथ अंगूर कई पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट रेसवेराट्रोल पाया जाता है। ऐसे में इसका रोजाना सेवन करने से यह ब्रेस्ट, पेट आदि में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसमें पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल तत्व शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देने के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा ग्लोइंग और सॉफ्ट होती है। साथ ही आपको बता दें लाल और बैंगनी अंगूर में हरे अंगूर की तुलना में अधिक रेस्वेराट्रोल होता है।

प्याज

प्याज में कई पोषक तत्व होने के साथ क्वेरसेटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने से शरीर में सूजन को कम करने और कैंसर से लड़ने में मदद करता है।कुछ अध्ययनों के अनुसार येलो और कोलन कैंसर से बचाने के लिए पीला प्याज बेहद फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों साबित हुआ है कि येलो और कोलन कैंसर से बचने के लिए पीले प्याज को डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है।

आप इसके अलावा अपने आहार में इन चीजों का ध्यान रखें। इसके साथ भी कैंसर जैसे गंभीर रोग के होने के खतरे से बचा जा सकता है। 

डाइट में सब्जियों और फलों को शामिल करें। 
साबुन अनाज खाएं।
प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करें।
नॉन वेजिटेरियन लोग रेड मीट का सेवन करें।
प्रोसेस्ड मीट को खाने से परहेज रखें।
खाने में नमक का प्रयोग कम या जरूरत के मुताबिक करें। 
शराब से दूरी बनाएं रखें।
ज्यादा चीनी और एनर्जी डिंक का सेवन न करें। 

 

 

Content Writer

Sunita Rajput