प्यार में जान देने के लिए तैयार हो जाती है ये 5 राशि की लड़कियां

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 02:50 PM (IST)

आजकल अधिकतर लोग प्यार में धोखा ही पाते है। मगर कई ऐसे लोग भी इस जमाने में है जो प्यार में अपने पार्टनर के लिए जान देने को भी तैयार हो जाते है। नक्षत्रों के हिसाब से ऐसा ही कुछ स्वभाव 12 राशियों में से 5 लड़कियों का होता है। वो एक बार किसी को अपना मान लें तो फिर उनके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती है। जमाने से लड़ना हो या फिर अपने प्यार को बुरी नजर से बचाना हो यह किसी को भी नहीं बख्शती है। आइए आपको इन 5 राशि की लड़कियों की लिस्ट बताते है। 

मेष राशि 
जब प्यार की बात आती है तो मेष राशि की लड़कियों को खुद पता नहीं होता कि वो कितनी आगे बढ़ गई है। मगर एक बार इन्हें एहसास हो जाए कि यह किसी से प्यार करती है तो उनके लिए जान भी देने के लिए तैयार हो जाती है। 

punjab kesari

वृषभ राशि 
वृषभ राशि की लड़कियां बहुत जिद्दी होती है। किसी के लिए भी यह अपना प्यार न्यौछावर नहीं करती है। मगर एक बार किसी को प्यार करना शुरू कर दें तो फिर इनकी वफादारी देखने लायक होती है। 

तुला राशि 
तुला राशि की लड़कियां बहुत ही इमोशनल होती है। जैसे ही किसी को यह अपना दिल देती है तो उन्हें मन ही मन अपना साथी बना देती है। फिर क्या, कोई इनके और इनके पार्टनर के बीच में नहीं आ सकता है। 

punjab kesari

कर्क राशि 
कर्क राशि की लड़कियां प्यार में पागल-सी हो जाती है। यह अपने प्यार के लिए जान दे भी सकती है और ले भी सकती है। मगर इनके पार्टनर इस बात से अक्सर अनजान ही होते है। 

punjab kesari

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि की लड़कियों को 12 राशियों में से सबसे ज्यादा शातिर माना जाता है। मगर यह अपने प्यार के सामने सबसे मासूम हो जाती है। मानों इनमें प्यार के लिए बहुत ज्यादा इज्जत हो। जैसे ही यह किसी के लिए सिरियस होती है वैसे ही वो अपने पार्टनर के लिए जरुरत पड़ने पर अपनी जान भी हथेली पर रख सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static